{"_id":"69959b701f899b812805943b","slug":"video-public-service-center-making-fake-aadhaar-and-pan-cards-busted-in-rudrapur-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:28 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ के प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को दरोगा विपिन जोशी व कृष्ण गोपाल मठपाल को सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप के मछली बाजार क्षेत्र में गंगवार जनसेवा केंद्र पर फर्जी व पैन आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस पर टीम ने जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। जहां से ग्राम एंचौरा, थाना पटवाई, रामपुर उत्तरप्रदेश व हाल गड्डा कॉलोनी शिमलाबहादुर निवासी चेतन कुमार को पकड़ा। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते हैं उनको उत्तराखंड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता पड़ती है। लोगों को सिडकुल में नौकरी दिलाने के लिए वह आधार कार्ड में नाम बदलवाता है। एसटीएफ ने दस्तावेज जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।