Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jodhpur News
›
The state received huge investment under Rising Rajasthan across the state says minister dilawar
{"_id":"675401020c490a547d0c47f1","slug":"the-state-received-huge-investment-under-rising-rajasthan-across-the-state-education-minister-madan-dilawar-jodhpur-news-c-1-1-noi1367-2392016-2024-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: 'राइजिंग राजस्थान के तहत बड़ा निवेश प्रदेश को मिला’, कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: 'राइजिंग राजस्थान के तहत बड़ा निवेश प्रदेश को मिला’, कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2024 02:24 PM IST
Link Copied
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में राइजिंग राजस्थान के तहत बड़ा निवेश प्रदेश को मिला है। राजस्थान में कोई भी सरकार रही हो, लेकिन इतना बड़ा निवेश पहले कभी नहीं मिला। अभी तक 20 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह आंकड़ा 25 लाख करोड़ तक जाएगा। प्रदेश में ना सिर्फ इससे निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
पंचायती राज चुनाव को लेकर भी मंत्री दिलावर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल में जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि चुनाव कब और किस तरह करवाए जाएंगे ? शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग में रोजगार को लेकर कहा कि विभाग में एक लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा, इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में चार लाख रोजगार की घोषणा की है।इसमें डेढ़ से 2 लाख भर्तियां शिक्षा विभाग में की जाएगी।
पीटीआई परीक्षा को लेकर मंत्री दिलावर ने कहा कि इस पर हमारी सरकार सख्त है और जल्द ही कार्रवाई करेगी। धर्मांतरण के बिल को लेकर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का में धन्यवाद करता हूं कि इस तरह का बिल लेकर आए। इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति मंत्रिमंडल में मिल चुकी है। अब सदन में इसकी चर्चा की जाएगी बिल पारित सदन में किया जाएगा। सहमति से धर्म परिवर्तन करने के लिए जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून है, दोनों को जिला कलेक्टर को एक माह पूर्व अर्जी देनी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।