{"_id":"67531ce51e70b0cc940f863c","slug":"video-advocates-abstained-from-judicial-work-on-parinirvana-diwas-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में परिनिर्वाण दिवस पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में परिनिर्वाण दिवस पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 09:18 PM IST
जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की ओर से शुक्रवार को भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्माण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने महापरिनिर्वाण दिवस पर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बार अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा का कहना है कि महापरिनिर्माण दिवस पर अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। गाजियाबाद के अधिवक्ता के साथ जिले के किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ता आगे भी खड़े रहेंगे। पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि जिन भी किसानों को जेल भेजा गया है। उनकी रिहाई की जाएगी। किसानों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्राधिकरण के अधिकारियों की हठधर्मी के कारण ही किसानों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है। सुनवाई नहीं होने पर ही किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा है। इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगदीश नागर, बार के सचिव धीरेंद्र भाटी, परमेंद्र भाटी, अजीत नागर, सुनील चपराना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।