Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : campaign to make the city cattle free by giving protection to stray cows started in Bhiwani
{"_id":"6752cece45d25a4880066666","slug":"video-campaign-to-make-the-city-cattle-free-by-giving-protection-to-stray-cows-started-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में लावारिस गायों को संरक्षण देते हुए शहर को कैटल फ्री बनाने का अभियान हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में लावारिस गायों को संरक्षण देते हुए शहर को कैटल फ्री बनाने का अभियान हुआ शुरू
भिवानी में लावारिस गायों को संरक्षण प्रदान करने व जिले को कैटल फ्री बनाने के लिए भिवानी नगर परिषद ने गायों को पकडक़र गोशाला में भेजना शुरू कर दिया है। नगर परिषद के कर्मचारी लावारिस गायों को ट्रक से गोशालाओं में भेज रहे है। वहीं पशु चिकित्सक व उनकी टीम इन सभी गायों को गुलाबी टैग लगवाकर व वीडियो बनाकर गोशालाओं में छुड़वा रही है।
भिवानी गोशाला में शुक्रवार तक दो दिनों में 25 गौवंश को छोड़ा गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. रविंद्र सहरावत ने बताया कि प्रशासन व गोशालाओं के सहयोग से इन बेसहारा गायों का पुनर्वास किया जा रहा है। गायों को क्षमतानुसार गोशालाओं में भेजा जा रहा है। वीरवार शाम से गाय पकडऩे का कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सभी गायों को गुलाबी टैग लगावाकर उनका पूरा रिकॉर्ड अपने पास रख रहे है और वीडियाग्राफी भी की जा रही है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।