Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Kota News
›
Kota News: Baba Bageshwar to visit Ramganj Mandi on Jan 22, administration on alert for Deepotsav, Ram Katha
{"_id":"6970dcd276bbb6551d0f6d0f","slug":"amid-tight-security-the-story-of-bageshwar-dham-pandit-dhirendra-shastri-will-be-held-in-ramganj-mandi-kota-news-c-1-1-noi1391-3866640-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kota News: कल रामगंज मंडी आएंगे बाबा बागेश्वर, दीपोत्सव व राम कथा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कल रामगंज मंडी आएंगे बाबा बागेश्वर, दीपोत्सव व राम कथा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2026 08:42 PM IST
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार 22 जनवरी को रामगंज मंडी आएंगे। वे शाम 6 बजे खैराबाद मेला ग्राउंड में आयोजित अयोध्या जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशाल दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।
कार्यक्रम से पूर्व कृषि उपज मंडी समिति रामगंज मंडी से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खैराबाद मेला ग्राउंड पहुंचेगी और वहां सभा में परिवर्तित हो जाएगी।
पुलिस उप अधीक्षक रामगंज मंडी घनश्याम मीणा ने बताया कि 22 से 25 जनवरी तक कथा एवं कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए 500 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पूरे पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 23, 24 और 25 जनवरी को रीको औद्योगिक क्षेत्र, फतेहपुर रामगंज मंडी में आयोजित बागेश्वर धाम की श्रीराम कथा एवं गौ माता महोत्सव के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। कथा पंडाल करीब 100 बीघा क्षेत्र में बनाया गया है, जबकि 400 बीघा भूमि पार्किंग के लिए चिन्हित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात जाम से बचने के लिए पार्किंग को कथा स्थल से कुछ दूरी पर रखा गया है।
22 से 25 जनवरी तक कथा स्थल की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग खुले और सुचारु रहें, इसके लिए भारी वाहनों का प्रवेश केवल देर रात में ही अनुमत होगा। कथा एवं भोजन समय के दौरान भारी वाहनों का मुख्य मार्गों पर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कथा मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है और व्यापारियों को निर्धारित सीमा में ही दुकानें रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि कथा स्थल पर दोनों पारियों में 10-10 डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। ये सभी डॉक्टर कोटा जिले के बाहर से बुलाए गए हैं, जिनमें बारां, बूंदी और झालावाड़ के चिकित्सक शामिल हैं।
स्थानीय अस्पतालों में पदस्थ डॉक्टरों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर लगातार ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंत्री मदन दिलावर ने आयुर्वेद विभाग को भी कथा स्थल पर चिकित्सकीय टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय व्यवस्थाओं का पालन करें और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल बनाने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।