Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Kota News
›
Public representatives immersed in Holi celebrations Education Minister sang songs while sitting on the road.
{"_id":"69a7e86e1235987b4d081b85","slug":"public-representatives-immersed-in-holi-celebrations-education-minister-sang-songs-while-sitting-on-the-road-kota-news-c-1-1-noi1391-4015553-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kota News: होली के जश्न में डूबे जनप्रतिनिधि, शिक्षा मंत्री ने रोड पर बैठकर गाए गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: होली के जश्न में डूबे जनप्रतिनिधि, शिक्षा मंत्री ने रोड पर बैठकर गाए गीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 02:14 PM IST
Link Copied
राजस्थान के कोटा जिले में दूसरे दिन भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर राजनेता भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे हुए दिखाई दिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा सहित कई पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता ने होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस बीच, मंत्री दिलावर भी सड़क पर बैठकर लोगों के साथ फाग के गीत गाने लगे।
शिक्षा मंत्री ने आम जनता के बीच होली मनाई
रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आम जनता के बीच होली का उत्सव मनाया। इस दौरान मंत्री दिलावर सड़क पर ही बैठ गए और लोगों के साथ फाग के गीत गाने लगे। शिक्षा मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने भी मंत्री को गुलाल लगाई और उनके साथ डांस किया। शिक्षा मंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
ऊर्जा मंत्री ने अपने आवास पर होली मनाई
दूसरी ओर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने आवास पर होली का पर्व मनाया। उनके विधानसभा क्षेत्र से कई लोग उनके आवास पर पहुंचे और गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
स्टूडेंट्स और युवाओं का उत्साह
शिक्षा नगरी कोटा में जहां राजनेता होली का त्योहार धूमधाम से मना रहे थे, वहीं शहर के स्टूडेंट्स भी इससे अछूते नहीं रहे। कोचिंग एरिया जवाहर नगर, महावीर नगर, तलवंडी सेक्टर, राजीव गांधी नगर सहित कई इलाकों में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जमकर होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाई। इस दौरान छात्र टोलियां पूरे इलाके में घूमती हुई नजर आईं और उत्सव को धूमधाम से मनाया।सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस भी तैनात रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।