Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Kota News
›
Kota News: SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों से 1.59 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे
{"_id":"6941612e9f55f02ba40a80ea","slug":"voter-names-deleted-from-the-constituencies-of-former-and-current-ministers-over-100000-voters-deleted-in-the-district-kota-news-c-1-1-noi1391-3740875-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kota News: SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों से 1.59 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों से 1.59 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 11:10 PM IST
Link Copied
जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से एक लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। खास बात यह रही कि पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और वर्तमान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटे हैं।
SIR से पहले कोटा जिले में कुल 15 लाख 31 हजार 550 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद 1 लाख 59 हजार 788 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा 1 लाख 629 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित पाए गए, 25 हजार 65 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी और 7 हजार 6 मतदाता दो स्थानों पर पंजीकृत मिले। अन्य कारणों से भी कुछ नाम सूची से हटाए गए हैं।
कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में SIR से पहले 2 लाख 65 हजार 251 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के बाद 40 हजार 732 मतदाताओं के नाम काटे गए। ड्राफ्ट सूची में अब 2 लाख 24 हजार 519 मतदाता शेष हैं। इसमें 5,626 नाम मृत्यु, 3,696 अनुपस्थित, 29,914 स्थानांतरण और 1,191 डबल वोटर के कारण हटाए गए हैं।
कोटा दक्षिण में पहले 2 लाख 65 हजार 251 मतदाता थे। SIR के बाद 25 हजार 493 नाम हटाए गए, जिससे ड्राफ्ट सूची में 2 लाख 42 हजार 81 मतदाता रह गए। यहां 4,011 नाम मृत्यु, 5,080 अनुपस्थित, 13,972 स्थानांतरण और 2,426 डबल वोटर के कारण कटे हैं।
लाडपुरा विधानसभा में SIR से पहले 3 लाख 7 हजार 709 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद 40 हजार 82 नाम काटे गए और ड्राफ्ट सूची में 2 लाख 67 हजार 627 नाम शेष रहे। यहां 5,735 नाम मृत्यु, 11,427 अनुपस्थित, 21,151 स्थानांतरण और 1,338 डबल वोटर के कारण हटाए गए हैं।
रामगंज मंडी में पहले 2 लाख 62 हजार 124 मतदाता थे। SIR के बाद 21 हजार 487 नाम कटे और ड्राफ्ट सूची में 2 लाख 40 हजार 637 मतदाता बचे। इनमें 3,713 मृत्यु, 3,521 अनुपस्थित, 13,083 स्थानांतरण और 1,100 डबल वोटर शामिल हैं।
सांगोद विधानसभा क्षेत्र में SIR से पहले 2 लाख 14 हजार 146 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के बाद 17 हजार 750 नाम हटे और ड्राफ्ट सूची में 1 लाख 96 हजार 396 नाम शेष रहे। यहां 3,072 नाम मृत्यु, 1,425 अनुपस्थित, 12,773 स्थानांतरण और 455 डबल वोटर पाए गए।
पीपल्दा विधानसभा में पहले 2 लाख 15 हजार 746 मतदाता थे। SIR के बाद 14 हजार 244 नाम काटे गए और ड्राफ्ट सूची में 2 लाख 1 हजार 502 मतदाता रह गए। इनमें 2,908 मृत्यु, 1,004 अनुपस्थित, 9,736 स्थानांतरण और 496 डबल वोटर के कारण नाम हटाए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार फिलहाल ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई है, जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, वे निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में पुनः जोड़े जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।