Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajsamand News: Ral Darshan begins at Dwarkadhish Temple, devotees witness 50-foot-high flames
{"_id":"69830112ab5926bb08091c26","slug":"resin-darshan-begins-at-dwarkadhish-temple-with-flames-rising-50-feet-high-and-the-resin-will-be-flown-seven-times-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-3914530-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: द्वारिकाधीश मंदिर में राल दर्शन शुरू, 50 फीट ऊंची अग्नि लपटों के साक्षी बने श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: द्वारिकाधीश मंदिर में राल दर्शन शुरू, 50 फीट ऊंची अग्नि लपटों के साक्षी बने श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 03:19 PM IST
Link Copied
जिले के कांकरोली स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में मंगलवार रात्रि से परंपरागत राल दर्शन की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर द्वारिकाधीश प्रभु के समक्ष दो विशाल मशालों पर राल उड़ाई गई, जिससे आकाश में करीब 50 फीट तक ऊंची आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इस अलौकिक दृश्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। मंदिर परंपरा के अनुसार होली दहन तक कुल सात बार राल दर्शन कराए जाएंगे। राल दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में गुलाल और अबीर उड़ने से वातावरण भक्तिरस और उल्लास से सराबोर हो गया।
करीब 350 वर्षों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा के पीछे गहरी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर सेवा से जुड़े राजकुमार गौरवा ने बताया कि राल दर्शन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण गायों को चराने जंगल जाते थे, तब उठने वाली अग्नि की लपटों को वे अपने मुख में समाहित कर लेते थे। राल दर्शन उसी दिव्य लीला का सजीव प्रतीक माना जाता है।
धार्मिक महत्व के साथ-साथ राल दर्शन का वैज्ञानिक और सामाजिक पक्ष भी बताया जाता है। ऋतु परिवर्तन के समय संक्रमण और बीमारियों से बचाव के लिए राल उड़ाई जाती है, जिससे अग्नि की ऊष्मा वातावरण को शुद्ध करती है। राल महोत्सव के दर्शन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में द्वारिकाधीश मंदिर पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।