Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sikar News: Speeding Car Turns into Fireball After Hitting Transformer; Occupants Flee, Probe Underway
{"_id":"699d2b6fd76ce83b3e03f4a8","slug":"a-speeding-car-collided-with-a-transformer-in-sikar-and-burned-to-ashes-the-young-man-on-board-fled-the-scene-sikar-news-c-1-1-noi1438-3986217-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sikar News: ट्रांसफार्मर से टकराकर आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, मौके से फरार हुए सवार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: ट्रांसफार्मर से टकराकर आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, मौके से फरार हुए सवार, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 11:01 AM IST
Link Copied
शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसा आरटीओ चौराहे के पास रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
उद्योग नगर थाना के एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार थाने पर सूचना मिली कि एक कार ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग इतनी भीषण थी कि वाहन को पूरी तरह से जलने से बचाया नहीं जा सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार आरटीओ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। चालक ने पहले डिवाइडर को जंप किया और नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सीधे ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी, जिससे चिंगारी उठी और देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि कार में तीन से चार युवक सवार थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर कोई भी युवक नहीं मिला, जिससे आशंका है कि हादसे के तुरंत बाद वे वहां से भाग निकले।
पुलिस फिलहाल वाहन के मालिक की पहचान और तलाश में जुटी है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि ट्रांसफार्मर को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी रिपोर्ट दर्ज होगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।