सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Massive Crowd of Devotees at Khatu Shyam Ji, Gate Damaged Near Lakhdatar Ground

Sikar News: खाटूश्यामजी में उमड़ा सैलाब, भक्तों ने लखदातार ग्राउंड के पास बना गेट तोड़ा; हंगामे के हालात बने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 08:08 PM IST
Massive Crowd of Devotees at Khatu Shyam Ji, Gate Damaged Near Lakhdatar Ground
राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूनगरी में बाबा श्याम के मासिक मेले की शुरुआत चांदनी एकादशी के अवसर पर शनिवार तड़के मंगला आरती के साथ हो गई। दो दिवसीय इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। अनुमान है कि इस दौरान लगभग 10 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करेंगे।

मेले के पहले ही दिन मंदिर की सभी 14 दर्शन लाइनों में भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव चरम पर रहा। दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा किए गए इंतजामों के बावजूद कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। लखदातार ग्राउंड के पास स्थित एक गेट को बंद किए जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। नाराज श्रद्धालुओं ने गेट तोड़ दिया और मुख्य दर्शन लाइनों में प्रवेश कर लिया, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। बाद में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया।

वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद 
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी तक कुल 115 स्थानों पर 2,200 पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। पूरे मार्ग और मंदिर परिसर में 358 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इस बार वीआईपी दर्शन पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं, जिससे हर भक्त को समान अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें: टेंडर के बाद प्रशासनिक-वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव फिर से भेजने की जरूरत नहीं

रींगस से खाटू तक के मार्ग नो व्हीकल जोन  
भीड़ प्रबंधन के तहत रींगस से खाटू तक के मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। मार्ग में लगे बैरिकेड्स और डायवर्जन के कारण दर्शन में समय लग रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नहीं देखी जा रही।

ये भी पढ़ें: जयपुर में कांग्रेस के नए प्रदेश मुख्यालय का निर्माण कार्य शुरू, डोटासरा ने दी जानकारी

जगह-जगह भंडारे और जल सेवा जारी  
भक्तों की सुविधा के लिए रास्ते में जगह-जगह भंडारे, ठंडे पानी की टंकियां और विश्राम स्थल बनाए गए हैं। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है। मंदिर समिति ने भी व्यवस्थाओं को फाल्गुन लक्खी मेले की तर्ज पर सुदृढ़ किया है। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। मेले का समापन सोमवार रात्रि शयन आरती के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: राजस्थान में सड़क हादसा: लखनऊ के दो लोगों की मौत

06 Jul 2025

राजस्थान में हुए सड़क हादसे में लखनऊ के दो लोगों की मौत, नमन के पिता ने दी जानकारी

06 Jul 2025

Solan: शहर में झमाझम बरसे मेघ

06 Jul 2025

Hamirpur: शुक्कर खड्ड में बही प्रवासी महिला

पंजाब में फिरोजपुर पुलिस ने ढ़ाई किलो हेरोइन, तीन पिस्तौलें व 17 कारतूस संग छह गिरफ्तार

06 Jul 2025
विज्ञापन

Shimla: महापौर सुरेंद्र चौहान ने सुनीं शहरवासियों की पानी की शिकायतें, रविवार को सुधरी पेयजल आपूर्ति

06 Jul 2025

कैथल में बारिश ने दी गर्मी से राहत, लेकिन उमस ने बढ़ाई

06 Jul 2025
विज्ञापन

लखनऊ विवि पास सुन्नी समुदाय की महिलाओं ने मुहर्रम पर निकाला जुलूस

06 Jul 2025

अमेठी में 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, मुहर्रम के कारण मरीजों की संख्या रही कम

06 Jul 2025

एम्स में मनाया गया पीएमआर दिवस, विभाग के प्रमुख डॉ. संजय वाधवा से विशेष बातचीत

06 Jul 2025

बिहार में करंट लगने से श्रावस्ती के युवक की मौत

06 Jul 2025

यहां नहीं दिखती मजहब की दीवार... हिंदू भी हैं ताजियादार

06 Jul 2025

करनाल में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम के साथ हाथापाई, आर्य मिष्ठान दुकानदार के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत

06 Jul 2025

फतेहाबाद में तीन माह से नहीं मिला एनएचएम कर्मचारियों को वेतन, जताया रोष

06 Jul 2025

उन्नाव में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत और तीन गंभीर घायल

06 Jul 2025

VIDEO: उटंगन नदी में तीन मजदूर डूबे...एक की माैत, परिवार में मचा कोहराम

06 Jul 2025

पीलीभीत में ताजियों की गश्त के दौरान दो पक्षों में मारपीट, मची अफरातफरी

06 Jul 2025

लखनऊ में यौम-ए-आसूर का जुलूस में मातम मनाते हुए शामिल हुए स्वामी सारंग

06 Jul 2025

'लक्ष्य आगे बढ़ो' त्रैमासिक पत्रिका का हुआ विमोचन

06 Jul 2025

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित

06 Jul 2025

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा का वार्षिक सम्मेलन व शैक्षिक गोष्ठी आयोजित

06 Jul 2025

अयोध्या में सीएचसी अधीक्षक ने झांसा देकर नर्स से बनाए संबंध... वीडियो भी बनाया

06 Jul 2025

VIDEO: मुहर्रम पर माहाैल बिगाड़ने का प्रयास...पशु कटान को लेकर हंगामा

06 Jul 2025

VIDEO: गंगा में नहाते चार बच्चे डूबे...तीन को बचाया, एक लापता

06 Jul 2025

Una: देखिए पंजाब रोडवेज की बस ने कैसे पार की दियोली खड्ड

06 Jul 2025

अस्पताल में डॉ. अनिलजीत कम्बोज से मिले सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

यमुनानगर में हाथियों के झुंड ने अराइयांवाला के खेतों में मचाया उत्पात, गन्ने की फसल व पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

06 Jul 2025

कानपुर में पटकापुर नवाब साहब हाता से उठा मातम जुलूस

06 Jul 2025

कानपुर के सरसौल ब्लॉक में गंदगी का अंबार, नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं ग्रामीण

06 Jul 2025

VIDEO: जुलूस के रूप में निकाला ऐतिहासिक फूलों का ताजिया

06 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed