Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sikar News: Road construction machine turns into fireball on national highway,15 foot flames, long traffic jam
{"_id":"698d83435d2f7ec70301c230","slug":"road-laying-machine-on-national-highway-turns-into-fireball-causing-long-traffic-jam-sikar-news-c-1-1-noi1438-3942948-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sikar News: नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी सड़क निर्माण मशीन, 15 फीट ऊंची लपटें, गाड़ियों का लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी सड़क निर्माण मशीन, 15 फीट ऊंची लपटें, गाड़ियों का लंबा जाम लगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 02:11 PM IST
Link Copied
जिले में आगरा से बीकानेर जाने वाले नेशनल हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क डालने वाली मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 15 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें उठती दिखाई दीं और आसपास काला धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना के दौरान हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम भी लग गया, जिसे बाद में हटवा दिया गया।
यह घटना सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना क्षेत्र में बाजोर गांव के पास हुई। यहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से ठेकेदार के माध्यम से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान डामर लिक्विड से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। वहां काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और ठेकेदार को दी।
तत्काल पानी का टैंकर मंगवाया गया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस और कर्मचारियों की तत्परता से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक आशंका है कि मशीन में मौजूद लिक्विड अत्यधिक गर्म होने के कारण किसी चिंगारी के संपर्क में आ गया, जिससे आग भड़क उठी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
हाईवे पर आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। जिस मशीन में आग लगी थी, उसमें लिक्विड भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह अत्यधिक ज्वलनशील नहीं था, लेकिन लगातार गर्मी और चिंगारी के संपर्क में रहने से आग लग सकती है। इस घटना के कारण करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लगा रहा। बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।