सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Uttarakhand Chief Minister Dhami said that at present the entire world is surrounded by various wars

Sirohi: वैश्विक शिखर सम्मेलन में सीएम धामी बोले- विश्व विभिन्न युद्धों से घिरा…शांति के संदेश की है अनिवार्यता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 05:25 PM IST
Uttarakhand Chief Minister Dhami said that at present the entire world is surrounded by various wars
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आबूरोड स्थित मुख्यालय शांतिवन में आयोजित 4 दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन वक्ताओं ने वसुधैव कुटुम्बकम् विषय पर चिंतन-मंथन किया। इस दौरान दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिन्हा और जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश माथुर को पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी द्वारा राष्ट्र चेतना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन का सार है वसुधैव कुटुम्बकम्। आज पूरा विश्व विभिन्न युद्धों से घिरा हुआ है और लोग वास्तव में तृतीय विश्व युद्ध होने की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे समय में हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा में कहा गया है अयं निज: परोवेति गणना लघुचेतसाम् उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश विश्व की शांति की लिए है। केवल एक शांति का उपदेश नहीं है बल्कि वर्तमान समय और परिवेश में एक अनिवार्यता है। जिसे आज हम समझ जाएं तो बहुत अच्छा है। यदि नहीं समझे तो कल अवश्य समझना पड़ेगा। भाईचारे का संदेश आज भी उतना ही प्रासांगिक है जितना की पहले था। आज हम भागदौड़ की जिंदगी में सच्ची खुशी और आंतरिक शांति को भूल गए हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां हमने सकल पर्यावरण उत्पाद (जीईपी) लागू किया है। इकोनॉमी और इकोलॉजी दोनों में कैसे संतुलन बना रहे।  

आध्यात्मिक चिंतन से जीवन में आता है सकारात्मक बदलाव
सीएम धामी ने कहा कि जैसे नई टेक्नोलॉजी हमें भौतिक सुख प्रदान करती है, वैसे ही आध्यात्मिकता हमें आंतरिक सुख प्रदान करती है। साथ ही शरीर, मन और आत्मा में संतुलन बनाने का काम करती है। वर्तमान में ब्रह्माकुमारीज संस्था नैतिक मूल्यों से लोगों को पथ प्रदर्शित कर रही है। पूरे विश्व के अंदर करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य संस्थान द्वारा किया जा रहा है। आध्यात्मिक चिंतन से हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इस बदलाव को मैंने अपने जीवन में स्वयं भी महसूस किया है। आध्यात्मिकता केवल जीवन की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जीवन की अनिवार्यता है। ब्रह्माकुमारीज एक संस्थान ही नहीं है, बल्कि यह कलियुग से सतयुग की स्थापना का एक महान कार्य है। वे बीते 15 साल से संस्था से जुड़े हुए है।

अध्यात्म के अभाव में लोग दौड़े जा रहे हैं
उप्र के गोरखपुर से सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मैं कलाकार हूं तो मुझे चेहरे पढ़ना आता है। यहां आकर बहुत शांति महसूस हो रही है। यहां हम शांति ढूंढने आए थे। जीवन में चलते-चलते रुक जाना यही लोग नहीं समझ पाते हैं। लोग निरंतर जैसे कुछ पाना चाहते हैं, दौड़ना चाहते हैं। मैं कला में देख रहा हूं, राजनीति में देख रहा हूं हर क्षेत्र में लोग निरंतर भागे जा रहे हैं। हमने भारत के पार्लियामेंट में पहली बार ड्रग्स पर बात की। अध्यात्म नहीं होने से लोग नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। लोगों की ऐसी मानसिकता है कि सोचते हैं कि बुढ़ावे में ईश्वर को याद कर लेंगे लेकिन जब कदम ही नहीं चलेंगे तो कैसे तीर्थ यात्रा करेंगे।

अपने मन को तांके कौन
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. मोहित गुप्ता ने कहा कि ढूंढ रहे दुनिया में कमियां, अपने मन को तांके कौन। दुनिया सुधरे, जग सुधरे, खुद को आज सुधारे कौन। परउपदेश कुशल बहुतेरे, खुद पर आज विचारे कौन। हम सुधरे जग सुधरेगा ये सीधी बात विचारे कौन। संसार का परिवर्तन, जीवन का परिवर्तन। वसुधैव कुटुम्बकम् यह केवल शब्दों का खेल नहीं है यह भावनाओं और संकल्पों के परिवर्तन की कहानी है। यदि हमारा संकल्प परिवर्तित होता है तो हमारी दृष्टि परिवर्तित होती है। जब दृष्टि परिवर्तित होती है तो हमारी कृति परिवर्तित होती है। हमारी वृत्ति और संस्कृति परिवर्तित होती है और हमारी सृष्टि भी परिवर्तित हो जाती है।

इन्होंने भी व्यक्त किए अपने विचार
वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिन्हा ने कहा कि अध्यात्म और सनातन से मेरा शुरू से गहरा रिश्ता रहा है। जब-जब मैं अध्यात्म और सनातन के करीब पहुंचता हूं तो मुझे नई ऊर्जा मिलती है, वह ऊर्जा मुझे आज मिल रही है, यही मुझे काम करने की प्रेरणा देती है। ब्रह्माकुमारीज़ जो योग का संदेश लेकर चल रही है, वह आज के तनावपूर्ण माहौल में बहुत जरूरी है। संस्था द्वारा नशामुक्ति को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है वह एक तरह से यज्ञ है और इसमें आहुति देना बहुत महत्वपूर्ण है। आज के वक्त में योग का संदेश सभी के लिए बहुत जरूरी है।

जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश माथुर ने कहा कि पत्रकारों के पास नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की खबरें आती हैं और हम उनमें जीते हैं, लेकिन उस नकारात्मकता से कैसे हमें डील करना है यह सवाल हम पत्रकार रोज अपने आप से पूछते हैं। आज दुनिया में युद्ध चल रहा है। दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर खड़ी है। दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है। आधी दुनिया इजराइल पर हमला तो आधी दुनिया हिजबुल्लाह पर हमले की खुशी मना रही है। कोई ये नहीं समझ पा रहा है हमला कहीं भी हो कोई न कोई इंसान ही मरेगा। आज नकारात्मकता का जीया जा रहा है। समाज जिस दिशा में बढ़ रहा है, ऐसे में ब्रह्माकुमारीज का यह मंच, यह ईको सिस्टम कैसे बढ़ा बदलाव ला सकता है, यह सब लोगों को नजर आता है।
 
इनका किया सम्मान
इस मौके पर संस्थान की ओर से केंद्रीय रेल राज्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का विशेष रूप से सम्मान किया गया। वहीं एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के संस्थापक प्रो. चेतन सिंह सोलंकी को मानवता के संरक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। संस्थान के उत्तराखंड में बीके मेहरचंद भाई ने राज्य में संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं की रिपोर्ट पेश की। सोनालैक पेंट्स के एमडी बीके राधे श्याम गर्ग ने स्वागत भाषण दिया। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने राजयोग मेडिटेशन से गहन शांति की अनुभूति कराई। राशि अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंगलौर से आए श्रीविद्या मुरलीधर सौरभ संगीत नृत्य कला परिषद के कलाकारों ने स्वागत नृत्य पेश किया। मधुरवाणी ग्रुप के कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गोरखपुर से विधायक प्रदीप शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन हैदराबाद की बीके अंजली बहन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में बास्केट बॉल की टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

05 Oct 2024

VIDEO : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; ड्रोन से की जा रही निगरानी

05 Oct 2024

VIDEO : ट्यूशन से घर आ रहे बच्चे को मारे थप्पड़, जमीन पर गिराकर छाती पर रखा पैर

05 Oct 2024

Sagar News: स्कूल में बंटने आई साइकिलों को उतारते दिखे स्कूली छात्र, देखें जोखिम भरे काम का वीडियो

05 Oct 2024

VIDEO : नवरात्र के तीसरे दिन की मां चंद्रघंटा की पूजा

05 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : नवरात्र के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु

05 Oct 2024

VIDEO : महम में कांग्रेस प्रत्याशी के गांव में हंगामा, बलराज कुंडू के साथ कहासुनी, कपड़े फाड़े

05 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : पर्वतारोही दोस्त की याद में रक्तदान किया

05 Oct 2024

VIDEO : दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे पिता और छह साल का बेटा

05 Oct 2024

VIDEO : महम में कांग्रेस प्रत्याशी के गांव में हंगामा, बलराज कुंडू के साथ कहासुनी, कपड़े फाड़े

05 Oct 2024

VIDEO : पंचकूला में मतदान के लिए लाइन में लगे वोटर

05 Oct 2024

Ashoknagar News: मां दुर्गा की आराधना में गुजराती गरबों की धुन पर थिरक रहे हैं प्रतिभागी, देखें वीडियो

05 Oct 2024

VIDEO : जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छपरा एक्सप्रेस में चार यात्री किए बेहोश; फिर लूट लिया सामान

05 Oct 2024

VIDEO : फर्जी ईडी मामले का एक और आरोपी मंजीत सिंह गिरफ्तार, अब तक 11 हो चुकी हैं गिरफ्तारी

05 Oct 2024

VIDEO : हरियाणा में सभी 90 सीटों पर वोटिंग, फरीदाबाद में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी बहस

05 Oct 2024

Dausa News: रास्ते चलते लोगों के साथ मारपीट करके की लूटपाट, दो युवकों पर गोली चलाकर भागे बदमाश

05 Oct 2024

VIDEO : अमेठी में शिक्षक परिवार के हत्यारोपी पर चली गोली, पुलिस ने बताई कहानी

05 Oct 2024

VIDEO : मिर्जापुर में मातम, सड़क दुर्घटना में मारे गये 10 लोगों का अंतिम संस्कार

05 Oct 2024

VIDEO : अमेठी हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, आखिर बच्चों की हत्या क्यों की? देखें वीडियो

05 Oct 2024

VIDEO : अमेठी हत्याकांड : पुलिस ने किया खुलासा, मुकदमा दर्ज कराने से भड़के आरोपी ने की थी वारदात

05 Oct 2024

VIDEO : हरदोई में युवक ने किया किशोरी से किया दुष्कर्म, बाग में बेहोश पड़ी मिली, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती

04 Oct 2024

VIDEO : बरातियों की जीप खाई में गिरी, मृतकों और घायलों के परिजनों ने बेस अस्पताल में किया हंगामा

04 Oct 2024

Sirohi: रोहिड़ा गांव में कई समाज के लोगों ने एक साथ जनेऊ धारण किया, दावा प्रदेश में इस तरह का दूसरा उदाहरण

04 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव की बैठक संपन्न, निर्यात में आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा

04 Oct 2024

VIDEO : मुरसान में गिलोंदपुर के पंजाबी सिंह ने भाई पर लगाया धमकी देने का आरोप

04 Oct 2024

VIDEO : कछवां कटका के सड़क हादसे में मारे गए दस लोगों का शव पहुंचा बरैनी घाट, मातम का माहौल

04 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर की अति प्राचीन रामलीला जारी,राम को माननी पड़ी केवट की शर्त, पैर धुलाने के बाद नाव से किए नदी पार

04 Oct 2024

VIDEO : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे जेपी नड्डा

04 Oct 2024

VIDEO : यूपी के मंत्री का सपा सांसद अफजाल अंसारी पर निशाना, जनता साथ आ जाए इसलिए दे रहे बयान बीस साल तक बजाएं डमरू

04 Oct 2024

VIDEO : बच्चों ने केक काट कर मनाया जन्मदिन, प्राथमिक विद्यालय चंगेरी में हुआ आयोजन

04 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed