{"_id":"6700d6c13d06a19f49071dc0","slug":"video-shahajahapara-ka-jaefa-kalja-ma-bsakata-bl-ka-tama-ma-cayana-ka-le-khalugdhaya-na-thaya-tarayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में बास्केट बॉल की टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में बास्केट बॉल की टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के जिम्नेजियम हॉल में शुक्रवार को बॉस्केट बॉल के ट्रायल हुए। जिनके माध्यम से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए टीमों का चयन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने चयन के लिए निर्णायकों के सामने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम इंचार्ज इमरान खान ने बताया कि ट्रायल के आधार पर महिला व पुरुष वर्ग की टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जोकि विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। मुरादाबाद में प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। ट्रायल संपन्न कराने में कॉलेज के क्रीड़ा सचिव फैयाज अहमद के साथ ही अन्य प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।