सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Grand preparations underway in Mewar for Maharana Pratap Jayanti festival, seven-day event

Udaipur: महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, दस जून से इन-इन कार्यक्रमों की होगी शुरुआत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 04:39 PM IST
Grand preparations underway in Mewar for Maharana Pratap Jayanti festival, seven-day event
मेवाड़ में महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सात दिनों तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बीच संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत ने बताया कि संगठन का सपना साकार हो रहा है कि महाराणा प्रताप की तस्वीर हर घर तक पहुंचे, जिससे नई पीढ़ी में संस्कार, व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो।

शक्तावत ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्मारकों के निर्माण के साथ उनके रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए तथा शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में महाराणा प्रताप की प्रतिमा या तस्वीर अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से चल रही इस सामाजिक और सांस्कृतिक तपस्या को समाज के सभी वर्गों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और नगर निगम का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। यह महोत्सव समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है।

महासभा अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं, संस्कारों और राष्ट्रीय चेतना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 

सात दिवसीय कार्यक्रम के संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 10 जून से कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। हल्दीघाटी से पूजित माटी लाकर सभी आयोजनों में तिलक किया जाएगा। गोगुंदा स्थित राजतिलक स्थल पर पूजा-अर्चना और महाराणा प्रताप की महाआरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। आयोजन में लगभग 45 समाजों और संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा के राज्यसभा नामांकन की तस्वीरों से बढ़ी हलचल; अलका के साथ दिखीं वसुंधरा, पूनिया से बनाई दूरी!

राजसमंद जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह झाला ने बताया कि 17 जून को की महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा ऐतिहासिक और भव्य होगी। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की हरावल सेना के दस्ते झांकियों के रूप में शामिल होंगे, वहीं वनवासी बंधु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को शोभायात्रा और कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जमकर हुई मारपीट

08 Jun 2026

Pilibhit News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

08 Jun 2026

नारनौल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया स्वागत

जीवनगढ़ में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में एक घायल, सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने दी जानकारी

08 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

08 Jun 2026
विज्ञापन

अमेठी में सरकारी टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

08 Jun 2026

सीतापुर में आठ केंद्रों पर शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा,19,584 अभ्यर्थी दे रहे पेपर

08 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू

08 Jun 2026

VIDEO: मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दाैरान केंद्रों पर कड़ा पहरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

08 Jun 2026

अमृतसर के हलका सेंट्रल के वार्ड 51 में 25 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

08 Jun 2026

Una: चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का खेल नाकाम, होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने आधे घंटे में दबोचे आरोपी, श्रद्धालुओं के ₹10,800 और पर्स बरामद

08 Jun 2026

Video: सिरमौर चालदा महासू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

08 Jun 2026

दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया

08 Jun 2026

दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया

08 Jun 2026

बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

08 Jun 2026

झज्जर में रोडवेज वर्कशॉप में योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ: सिपाही भर्ती परीक्षा में सख्ती, सिक्के तक लेकर अंदर जाना हुआ मना

08 Jun 2026

दरबार साहिब के पास फायरिंग मामले में जांच शुरू, तीन गिरफ्तार

08 Jun 2026

जय हो से गूंजा बीटिंग द रिट्रीट समारोह, अटारी बॉर्डर पर संगीतकार एआर रहमान ने बांधा समां

08 Jun 2026

लखनऊ में सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद सेंटर में दिया जा रहा प्रवेश

08 Jun 2026

MP News: चंदा जुटाया, श्रमदान से पहाड़ काटकर बना दी दो किमी सड़क; वर्षों तक नहीं बनी सड़क तो ग्रामीणों ने की पहल

08 Jun 2026

अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ड्रोन, सीसीटीवी और क्यूआरटी टीमों की है निगरानी

08 Jun 2026

Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली

08 Jun 2026

अमेठी: शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

08 Jun 2026

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा

08 Jun 2026

Damoh News: वृद्धाश्रम के बाहर धार्मिक चित्रों को लेकर बवाल, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप; शिकायत दर्ज

08 Jun 2026

लखनऊ : सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, स्टेशन के बाहर रात में बड़ी संख्या में सोते मिले अभ्यर्थी

08 Jun 2026

लखनऊ : गाजीपुर थाना क्षेत्र पास मुठभेड़, महिला से आटो में छेड़छाड़ कर उन्हें फेंकने वाला आरोपित सनी गिरफ्तार

08 Jun 2026

Mahakal Bhasm Aarti: त्रिपुंड-त्रिशूल, डमरू से सजे बाबा महाकाल, खुल गया तीसरा नेत्र; जयकारों से गूंज उठा मंदिर

08 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

08 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed