Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
VIDEO : CM Sukhu said- Strict action will be taken against any government official or employee found involved in drug abuse
{"_id":"67e530c2c06ff6b02906ea7c","slug":"video-cm-sukhu-said-strict-action-will-be-taken-against-any-government-official-or-employee-found-involved-in-drug-abuse-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम सुक्खू बोले- जो भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी नशे में संलिप्त पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम सुक्खू बोले- जो भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी नशे में संलिप्त पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 04:34 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होता हुआ चिट्टा हिमाचल प्रदेश पहुंच रहा है। पंजाब के फिरोजपुर से यह मंडी, सराज होते हुए कुल्लू पहुंच रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करों के बारे में सूचनाएं लीक करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों को लेकर सरकार ने सदन में विधेयक पेश किए हैं। संगठित अपराध पर तो मृत्युदंड का भी प्रावधान किया जा रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करों पर कार्रवाई की सूचनाएं लीक करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षा विभाग हर जगह सीआईडी की नजर है। उन्होंने कहा कि पंचायतों की मैपिंग की जाए। नशे के सप्लायरों की भी मैपिंग हो रही है। गुरुवार को गैर सरकारी सदस्य दिवस पर लाए प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी नशे में संलिप्त पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी इसे सदन में नहीं रखा जा सकता। अभी गोपनीयता रखी जा रही है। सीएम बोले - हमारे कठोर फैसले के कारण नशे के कारोबार में 30 फीसदी कमी आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।