{"_id":"690c3cb4bac33f1b790ac4e2","slug":"video-hpu-employees-upset-over-non-payment-of-salaries-stage-protest-outside-vice-chancellors-office-2025-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: एचपीयू में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी खफा, कुलपति कार्यालय के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एचपीयू में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी खफा, कुलपति कार्यालय के बाहर दिया धरना
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:44 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन संकट गहराने के बाद गुरुवार सुबह से गैर शिक्षक कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अक्तूबर का वेतन 4 नवंबर तक भी जारी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त और पूर्व कर्मचारी भी सक्रिय रूप से आंदोलन में शामिल हुए। वेतन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में सभी चार गैर-शिक्षक संगठन एकजुट हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेश वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम राज शर्मा, महासचिव नरेश कुमार शर्मा, समन्वयक राजेश ठाकार और संयुक्त सचिव मोहन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार को 5 नवंबर तक का समय दिया गया था लेकिन वेतन जारी नहीं होने के बाद अब यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार समय पर विश्वविद्यालय को ग्रांट जारी नहीं कर रही, जिसके कारण हर माह वेतन में देरी हो रही है। इससे कर्मचारियों को बैंक लोन किराया और पारिवारिक खर्च पूरे करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को किस्तें समय पर न जमा करने के कारण जुर्माना भरना पड़ रहा है। वहीं धरने के चलते विश्वविद्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। परीक्षा शाखा लेखा शाखा और रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्य बाधित रहा। छात्र प्रमाणपत्र फॉर्म और फीस संबंधी कार्यों के लिए भटकते नजर आए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि प्रदेश सरकार से ग्रांट जारी करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द भुगतान होने की उम्मीद है। वहीं कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक वेतन खातों में नहीं पहुंचता, धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।