{"_id":"6a672028d037d0653a0775c2","slug":"video-sawan-2026-green-bangles-demand-shimla-lower-bazaar-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: सावन में फैंसी हरी चूड़ियों की बढ़ी डिमांड, बाजार में 50 से 150 रुपये दर्जन तक बिक रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2026: सावन में फैंसी हरी चूड़ियों की बढ़ी डिमांड, बाजार में 50 से 150 रुपये दर्जन तक बिक रहीं
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:38 PM IST
Link Copied
सावन का महीना शुरू होते ही राजधानी शिमला के बाजार हरे रंग में रंगने लगे हैं। लोअर बाजार में इन दिनों फैंसी हरी चूड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है। सुहाग और शुभता का प्रतीक मानी जाने वाली हरी चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में दुकानों का रुख कर रही हैं।
बाजार में साधारण से लेकर डिजाइनर और स्टोन वर्क वाली फैंसी हरी चूड़ियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से 150 रुपये प्रति दर्जन तक है। दुकानदारों का कहना है कि सावन के दौरान हर साल हरी चूड़ियों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है।
लोअर बाजार के कारोबारी गोपाल ने बताया कि सावन को देखते हुए विशेष रूप से फिरोजाबाद से हरी चूड़ियों का नया स्टॉक मंगवाया गया है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइनों और रेंज की चूड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।