Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla Children are learning badminton techniques in winter classes training is being provided at the sports complex
{"_id":"69809b7214a94fa03f0ae4a2","slug":"video-shimla-children-are-learning-badminton-techniques-in-winter-classes-training-is-being-provided-at-the-sports-complex-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: विंटर कक्षाओं में बच्चे सीख रहे हैं बैडमिंटन की तकनीक, खेल परिसर में दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विंटर कक्षाओं में बच्चे सीख रहे हैं बैडमिंटन की तकनीक, खेल परिसर में दिया जा रहा प्रशिक्षण
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:11 PM IST
Link Copied
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विंटर कक्षाओं में बैडमिंटन भी सिखाया जा रहा है। बैडमिंटन की कक्षा में करीब 81 बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें ज्यादातर छोटे बच्चे हैं। कक्षा की शुरुआत में बच्चों की फिटनेस पर काम होता है। इसके बाद बच्चों को बैडमिंटन के बेसिक मूव की जानकारी दी जाती है। इसमें रैकेट पकड़ना, शटल पकड़ना और सर्विस मारने की तकनीक सिखाई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न स्टोक जिसमें टॉस मारना, स्मैश मारना, शैडो ग्राफटिंग और फोर हैंड क्लीयर कैसे करना है के बारे में बताया जा रहा है। बैडमिंटन कोच सन्नी पाप्टा ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में हर साल शहर के सैकड़ों विद्यार्थी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए खेल परिसर पहुंचते हैं। खेल परिसर में इसके अलावा बच्चों को शूटिंग, जिम, कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, वालीबाल और टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि सोमवार को कराटे की कक्षा आयोजित नहीं की गई। यह कक्षा बुधवार से नियमित तौर पर लगेंगी। विंटर कक्षाएं 15 फरवरी तक चलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।