Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
VIDEO : There is huge anger among the players of Khelo India due to the state government not releasing diet money and other allowances to them
{"_id":"67765be91849661ce8040c15","slug":"video-there-is-huge-anger-among-the-players-of-khelo-india-due-to-the-state-government-not-releasing-diet-money-and-other-allowances-to-them","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खेलो इंडिया के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार द्वारा डाइट मनी और अन्य भत्ते जारी न करने पर खिलाड़ियों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खेलो इंडिया के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार द्वारा डाइट मनी और अन्य भत्ते जारी न करने पर खिलाड़ियों में भारी रोष
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:57 PM IST
Link Copied
खेलो इंडिया के खिलाडियों को प्रदेश सरकार द्वारा डाईट मनी और अन्य भत्ते जारी न करने पर खिलाडियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। जहां सरकारें खिलाड़ियों को बड़ी-बड़ी सुविधाएं देने के दावे कर रहीं है। वहीं, खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्पोर्टस एवं कल्चरल क्लब संधोल के महासचिव शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि खेलों इंडिया के खिलाड़ी अपने खर्चे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा उन्हें सुविधा के नाम पर महज आश्वासन दिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा खिलाडियों की सुविधा के लिए जो मापदंड तय किए गए है, उन नियमों के अनुसार जो खिलाड़ियों को सुविधा मिलनी थी वह नहीं दी जा रही है। अधिकतर खिलाडी मध्य व गरीब परिवारों से है। जो कि इतना खर्च वहन करने की क्षमता नहीं रखते । इस तरह से प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुद को अपेक्षित व हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं। वहीं स्पोर्टस एवं कल्चरल क्लब संधोल के महासचिव शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि 2023 में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से उन्हें टीएडीए मिला था, लेकिन इस वर्ष से बिना किसी कारण के विभाग के कर्मचारियों के द्वारा रोक दिया गया, जबकि हमने इस बार गोल्ड भी जीता और सांसद अनुराग ठाकुर व विघायक चंद्रशेखर द्वारा भी हमारी प्रशंसा की गई। उन्होंने बताया कि वे जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी से भी इस सम्दर्भ में मिले हैं तथा उन्होंने खेल सचिव को भी पत्र लिखा है, लेकिन खिलाड़ियों को टीएडीए और खेल के साजो सामान नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामान दिए बिना ही खेल विभाग साजों सामान के प्रयोग का प्रमाण पत्र भी मांग रहा है। उन्होंने कहा कि वह छह माह से चक्कर काट रहे हैं तथा इसमें गरीब घरों के खिलाड़ियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।