Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Unsatisfied with the ruling party's response on jobs, the opposition walked out of the House shouting slogans, Jairam said this
{"_id":"68a57bf23c0e5bffd60a611f","slug":"video-unsatisfied-with-the-ruling-partys-response-on-jobs-the-opposition-walked-out-of-the-house-shouting-slogans-jairam-said-this-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: नौकरियों पर सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष नारेबाजी करते सदन से बाहर गया, जयराम ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: नौकरियों पर सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष नारेबाजी करते सदन से बाहर गया, जयराम ने ये कहा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:10 PM IST
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष में जाॅब ट्रेनी पाॅलिसी व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। प्रदेश में नौकरियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। प्रश्नकल के दौरान भाजपा की ओर से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दी गई नौकरियों का हिसाब मांगा गया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एक साल में एक लाख और पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। विपक्ष के सवालों का जब मुख्यमंत्री जवाब देने लगे और एक-एक कर नौकरियां गिनाने लगे तो विपक्ष ने कहा कि झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद विरोध स्वरूप भाजपा के विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।