फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ramlila Mahotsav: “With the might of his arms, Dashakandhar conquers the world”... Dashanan roared, brandishing his sword.

VIDEO: श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन

Wed, 30 Sep 2026 11:22 AM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:22 AM IST
Shri Ramlila Mahotsav: “With the might of his arms, Dashakandhar conquers the world”... Dashanan roared, brandishing his sword.
आगरा। मंगलवार की शाम ऐतिहासिक आगरा की गलियां उस समय लंका के वैभव और रौद्रता से जीवंत हो उठीं, जब श्री रामलीला कमेटी के 149वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत लंकापति महाराज रावण की भव्य शोभायात्रा निकली। हाइड्रोलिक जगमगाते अश्व रथ पर सवार दशानन ने तलवार लहराकर अपने सम्राट होने की दुहाई दी तो रावण की सेना, ताड़का, साधुओं की कैद, कुंभकरण की विशालता और मेघनाद के पराक्रम की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। रावतपाड़ा से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक रावण की शाही सवारी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे लंका की सेना और दशानन के विभिन्न रूपों को अपलक निहारते रहे। दशानन की शोभायात्रा का शुभारंभ श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया। श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का समावेश किया गया है, ताकि बच्चों और युवा पीढ़ी का जुड़ाव रामलीला से और गहरा हो। कमेटी का प्रयास है कि रामलीला महोत्सव की धार्मिक गरिमा और ऐतिहासिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए प्रत्येक आयोजन को श्रद्धा, भव्यता और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाए। दो ऊंटों के साथ निकली लंका की सेना रावतपाड़ा तिराहे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे दो ऊंट चल रहे थे। इनके पीछे ताड़का की सवारी थी। विशाल और भयावह स्वरूप में सजी ताड़का की सवारी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके पीछे जेल की झांकी थी, जिसमें साधुओं को बंद दिखाया गया था। झांकी के माध्यम से रावण के अत्याचार और साधु-संतों पर किए गए उत्पीड़न का प्रभावशाली चित्रण किया गया। इसी सवारी पर दशानन की दो तोपें सजी थीं। तोपों से गोले फेंकने का प्रदर्शन किया गया, जिसने शोभायात्रा में युद्ध जैसा रोमांच भर दिया। कुंभकरण की विशालता ने चौंकाया जेल की झांकी के बाद रावण के सेनापतियों की झांकी चल रही थी। इसके पीछे कुंभकरण की विशाल झांकी थी। कुंभकरण का विराट स्वरूप देखते ही बन रहा था। उसके आगे आगरा का प्रमुख सुधीर बैंड अपनी मधुर स्वर लहरियों से वातावरण में उत्साह भर रहा था। मेघनाद के रथ पर दिखा योद्धा का पराक्रम कुंभकरण की झांकी के पीछे रावण के सबसे ताकतवर योद्धा और पुत्र मेघनाद (इंद्रजीत) का सुसज्जित रथ था। मेघनाद के रथ की भव्य सजावट और योद्धा स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। युवराज इंद्रजीत के रथ के आगे मिलन बैंड अपनी मधुर धुनों के साथ चल रहा था। हाइड्रोलिक रथ पर जगमगाया दशानन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण अंत में चल रहा स्वयं महाराज दशानन का सुसज्जित और जगमगाता अश्व रथ रहा। हाइड्रोलिक रथ पर सवार रावण का विशाल स्वरूप दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रहा था। रथ पर खड़े होकर दशानन ने दोनों हाथों से तलवार चलाकर युद्ध कौशल का मनमोहक प्रदर्शन किया। तलवार हवा में लहराते ही दर्शकों की निगाहें रावण पर टिक जातीं। दशानन का भव्य श्रृंगार, रौद्र रूप, अट्टहास और जगमगाते रथ की रोशनी शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा रही थी। रावण की शाही सवारी के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रावण की सेना देख हैरान रहे बच्चे मंगलवार होने के कारण रावतपाड़ा और आसपास के बाजारों में अत्यधिक भीड़ रही। लंका की सेना को देखकर छोटे बच्चे हैरान नजर आए और बिना पलक झपकाए रावण की सेना के प्रदर्शन को देखते रहे। रावण का विशाल स्वरूप, उसकी अट्टहास भरी मुद्रा, कुंभकरण की विशालता, मेघनाद का पराक्रम और ताड़का का स्वरूप बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा। शोभायात्रा में सुधीर और मिलन बैंड के साथ आगरा के प्रमुख मोहन एवं सुदित बैंड भी अपनी मधुर स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। बैंड की धुनों और झांकियों के साथ पूरा वातावरण उत्सवी और भक्तिमय बना रहा। शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी शोभायात्रा महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नंबर-1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, घटिया, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार और कसेरट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह निवासियों और व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। रावतपाड़ा में भक्तों ने दशानन को माला पहनाई और पुष्पवर्षा की। पूरे मार्ग में शोभायात्रा के साथ भक्तिमय एवं उत्सवी वातावरण बना रहा। कल मंच पर होगा नारद मोह और विश्वमोहिनी लीला का मंचन श्री रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि बुधवार, 30 सितंबर को शाम 6:30 बजे मंचीय लीला का उद्घाटन रामलीला मैदान पर होगा। इसमें नारद मोह और विश्वमोहिनी लीला का मंचन किया जाएगा। ये रहे उपस्थित शोभायात्रा में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद, विजय गोयल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, राम राहुल, पार्षद अनुज शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, रमांशु शर्मा, अजय अग्रवाल, संजय गोयल, प्रकाश चंद, महेश चंद, गिरिधर शरण, दिलीप, अरविंद लखानी, शैलेश, प्रसून मंगल, शैलेश ऋषि, राम अभिषेक, राम आशीष, राघव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर किया हंगामा

30 Sep 2026

कानपुर: बालाजीपुरम में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन के लिए लोगों ने बनाया आनोखा रास्ता

29 Sep 2026

कानपुर: गोपालापुरम में जलभराव से जूझ रहे लोग, नाव से आवागमन करने को मजबूर हुए लोग

29 Sep 2026

बागपत: साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मदरसे और मजारों पर चलाया जाए बुलडोजर

29 Sep 2026

रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

29 Sep 2026
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

29 Sep 2026

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

29 Sep 2026
विज्ञापन

एलपीयू हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: आगजनी और तोड़फोड़ इत्तेफाक नहीं

कानपुर: दीदी मां मंदाकिनी ने कहा- जेन जी को रामकथा कथा से जोड़ें, सुसंस्कार दें

29 Sep 2026

VIDEO: आलू व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

29 Sep 2026

एमबीपीजी चुनाव बवाल: आर्यन बेलवाल आगे...धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, कालेज गेट पर प्रदर्शन; पुलिस ने की लाठीचार्ज

29 Sep 2026

टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, दुकानदार को पीटा

29 Sep 2026

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर पलवल में सेवा संकल्प अभियान

29 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल

29 Sep 2026

Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता

29 Sep 2026

पलवल में सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटकों से दिए राष्ट्र निर्माण के संदेश

29 Sep 2026

पांच खेल नर्सरियां बंद होने के बाद 32 की फिर होगी जांच

29 Sep 2026

फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार

29 Sep 2026

समैन: एशियन गेम्स में एथलीट पूजा ने जीता कांस्य पदक, सीएम ने दी बधाई

29 Sep 2026

सोनीपत: रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

29 Sep 2026

फरीदाबाद: बोरवेल में गिरी बच्ची के मामले में गोल्डी ब्रेजा ने की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग

29 Sep 2026

Meerut: तीन महीने से जलभराव में खड़ी गन्ने की हजरों हेक्टेयर फसल प्रभावित

29 Sep 2026

Meerut: अधूरा नाला बना किसानों की मुसीबत, खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद

29 Sep 2026

Meerut: सरधना-बिनौली मार्ग पर गढ्ढों और जलभराव का जायज़ा लेने पहुंचे बागपत सांसद, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

29 Sep 2026

कानपुर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल

29 Sep 2026

Meerut: हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक समाप्त, सभासदों ने चेयरपर्सन पर लगाए आरोप, युवक के पर्चे फेंकने पर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों से हाथापाई

29 Sep 2026

कानपुर: मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

29 Sep 2026

कानपुर: कृष्णापुरम में पसरा अंधेरा, हादसे का खतरा

29 Sep 2026

कानपुर: गांधी जी पर बनी 12 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग, सीएसजेएमयू में हुआ आयोजन

29 Sep 2026

Meerut: देर शाम बिजली बंबा बाईपास पर लगा लंबा जाम, रेंगते नज़र आए वाहन

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed