{"_id":"6a296286add13ffd4b0fda17","slug":"video-strike-against-e-registry-in-agra-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ई-रजिस्ट्री के विरोध में कलमबंद हड़ताल, रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला जड़ कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ई-रजिस्ट्री के विरोध में कलमबंद हड़ताल, रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला जड़ कर किया प्रदर्शन
ई-रजिस्ट्री के विरोध में बुधवार को आगरा के बाह के वकीलों ने कलमबंद हड़ताल कर दी। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन बाह के पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय, यूथ बार बाह के अध्यक्ष राजेश यादव, सिविल बार बाह के अध्यक्ष राजकुमार भदौरिया ने संयुक्त निर्णय में ई-रजिस्ट्री के विरोध में 11 और 12 जून को भी कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान न्यायिक कार्य से लेकर बैनामा का काम नहीं होगा। बुधवार को बाह में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने वाले यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया का ऑनलाइन निजीकरण करना बेहद दुखद है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बीच प्रदेश सरकार दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की आजीविका से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। तालाबंदी कर प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकेतु श्रीवास्तव, देवीचरन, संजीव यादव, संदीप राठौर, सुशील भदौरिया, आशीष राठौर, फरेन्द्र सिंह गुर्जर, रामनिवास बघेल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।