{"_id":"6ad9d6ed8128f8222c09137e","slug":"video-abdakaranagara-taigara-sharafa-para-hamal-ka-tharana-ghayal-umasha-ka-halta-ka-lkara-paravara-catata-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: टाइगर श्रॉफ पर हमले के दौरान घायल उमेश की हालत को लेकर परिवार चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: टाइगर श्रॉफ पर हमले के दौरान घायल उमेश की हालत को लेकर परिवार चिंतित
अंबेडकरनगर: मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को हुए हमले के दौरान चली गोली से घायल संदहा मजगवां गांव के बरई का पूरा निवासी उमेश चौहान की सलामती को लेकर परिवार परेशान है। मुंबई में गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमेश अस्पताल में भर्ती हैं। उसके घायल होने की खबर से गांव में भी चिंता का माहौल है।
उमेश की मां कामिनी ने बताया कि मोबाइल पर खबर देखने के बाद उन्हें बेटे को गोली लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, “हम लोग बहुत गरीब हैं। कैसे रहेंगे? हमारे बेटे का छोटा बच्चा है और बहू भी गर्भवती है। बच्चे किस हाल में होंगे, बहू कैसी होगी, यही चिंता सता रही है।” बेटे के घायल होने की खबर से मां का बुरा हाल है। परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
ग्राम प्रधान डॉ. अब्दुल कलाम ने बताया कि उमेश मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था। करीब तीन दिन पहले गोली लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उमेश के पिता मुंबई पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को उमेश का ऑपरेशन हो गया है और गोली भी निकाली जा चुकी है। फिलहाल बोलचाल रहे हैं और हालत में सुधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।