{"_id":"6ac47a136d8a118a7d0b63de","slug":"video-video-aathha-ma-paltara-farama-thharashaya-b-sakhaya-ma-caja-maragaya-ka-mata-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आंधी में पोल्ट्री फार्म धराशायी, बड़ी संख्या में चूजे-मुर्गियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आंधी में पोल्ट्री फार्म धराशायी, बड़ी संख्या में चूजे-मुर्गियों की मौत
सोमवार शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश से सम्मनपुर के लखनिया गांव में एक पोल्ट्री फार्म धराशायी हो गया। दीवार और छत के मलबे में दबकर पाले गए चूजे और मुर्गियों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गांव निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक ने बताया कि सोमवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होते ही फार्म की दीवारें हवा का दबाव नहीं सह सकीं और भरभराकर गिर गईं। इसके नीचे फार्म में मौजूद चूजे और मुर्गियां दब गईं। बड़ी संख्या में जिनकी मौत हो गई।
हादसे में फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य जरूरी सामान भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। संचालक ने बताया कि हादसे में लाखों रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मलबा हटाकर उसमें दबे पक्षियों को बाहर निकाला। बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत से मौके पर स्थिति खराब हो गई।
पीड़ित ने प्रशासन से मौके पर नुकसान का आकलन कराने और दैवीय आपदा के तहत उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।