{"_id":"6a705636c4aa3b710d08a043","slug":"video-video-amabdakaranagara-ma-savana-ka-parathama-samavara-para-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अम्बेडकरनगर में सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अम्बेडकरनगर में सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के प्रथम सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और दूध लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक व विशेष पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
जिले के शिव बाबा धाम, चहोड़ाघाट शिव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव समेत प्रमुख शिवालयों के साथ ही जलालपुर के पक्का घाट शिवाला मंदिर, रफीगंज शिव मंदिर, चक्रधारी दुर्गा मंदिर, पारा शिव मंदिर और भुजगी स्थित तमसा तट के शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भोलेनाथ की आराधना की।
श्रद्धालु एकता श्रीवास्तव ने बताया कि सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करने का विशेष महत्व है। उनका विश्वास है कि भगवान शिव सच्चे मन से की गई आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं सुविधा के व्यापक इंतजाम किए। मंदिर परिसरों में बैरिकेडिंग, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
इस बीच जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शिव बाबा धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पेयजल तथा भीड़ प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे सावन माह के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सहायता करने तथा यातायात और भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
दिनभर जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह के माहौल के बीच सावन का पहला सोमवार पूरे जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।