{"_id":"68949d21f425d5d669011868","slug":"video-video-parava-parathhana-ka-patara-ka-kara-savara-bthamasha-na-thanathahaugdha-asalha-ka-bl-para-kaya-apaharanae-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व प्रधान की पुत्री का कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व प्रधान की पुत्री का कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर किया अपहरण
अपनी चार बहनों के साथ बाजार के लिए निकली युवती को दिनदहाड़े असलहे के बल पर वाहन में बैठा कर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने इलाके की नाके बंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जहांगीरगंज के अल्पसंख्यक बाहुल्य एक गांव के पूर्व प्रधान की 22 वर्षीय पुत्री अपनी एक सगी व तीन अन्य चचेरी बहनों के साथ गुरुवार को दोपहर में निकट की बाजार जाने के लिए घर से निकली थी।
वह गांव से थोड़ी ही दूर मुख्य सड़क पर पहुंची ही थी तभी सफेद रंग के चौपहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने असलहे के बल पर सभी को बीच रास्ते में रोक लिया और युवती को जबरन खींच कर वाहन में बैठा लिया, साथ में मौजूद बहनों ने हो-हल्ला मचाया लेकिन तब तक आरोपी युवती को अगवा कर गांव की तरफ कटकर माडरमऊ बिडहर रोड होते हुए भाग निकले।
मौके पर मौजूद युवती की बहन ने फोन करके अपने चाचा को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर पड़ताल शुरू करते हुए सूचना के आधार पर जगह-जगह नाकेबंदी शुरू कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी।
पीड़ित परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। युवती के पिता ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने अपहर्ताओं के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अनूप कुमार सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।