सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: बारिश बनी किसानों की परेशानी, फसल सहेजने में जुटे किसान, खेतों में कटी पड़ी भीगी धान की फसल

VIDEO: बारिश बनी किसानों की परेशानी, फसल सहेजने में जुटे किसान, खेतों में कटी पड़ी भीगी धान की फसल

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Tue, 28 Oct 2025 05:05 PM IST
VIDEO: बारिश बनी किसानों की परेशानी, फसल सहेजने में जुटे किसान, खेतों में कटी पड़ी भीगी धान की फसल
दो दिनों से बदला मौसम और मंगलवार भोर हुई बारिश किसानों को परेशानी में डाल दिया है। खेतों और खलिहान में पड़ी धान की फसल भीग गई तो वहीं बोआई की गई आलू, मटर, चना, सरसों चना आदि के खराब होने की आशंका बन गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बूंदाबांदी संग हल्की बारिश व बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस समय आलू, मटर, चना, सरसों, अलसी आदि फसलों की बोआई हो रही है। वहीं, किसानों ने अगेती पककर तैयार धान की फसलों की कटाई व पिटाई शुरू कर दी है। कुछ किसान मजदूर लगाकर हाथ से धान की फसलों की कटाई करा दिए हैं। जो खेत व खलिहान में पड़ी है। कंबाइन मशीन से धान की कटाई कराने वाले किसान उपज को बाहर रख दिए हैं। मंगलवार भोर की चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई जो सुबह सात बजे तक होती है। किसान भोलानाथ ने बताया कि मजदूर लगाकर धान की कटाई करा दी है। करीब दो बीघा धान की फसल दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण खेत में भीग रही है। किसान सुरेश कुमार शुक्ल ने बताया कि चार बीघा धान की फसल पक कर तैयार है। मजदूर लगाकर एक बीघा धान की फसल कटवाई है। बूंदाबांदी होने से चिंता बढ़ गई है। किसान विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण परेशानी बढ़ गई है। त्रियुगी नारायण ने बताया कि कंबाइन मशीन से चार बीघा धान की फसल कटवाई है। अभी उसे सूखने के लिए धूप चाहिए। लगातार बारिश हुई तो धान खराब हो जाएगा। किसान रामहेत, शैलेंद्र कुमार, राम कुमार यादव आदि ने बताया कि आलू, मटर, सरसों, चना आदि की बोआई कराई है। ज्यादा पानी बरसा तो बोई फसल खराब होने की आशंका है। मौसम के कारण बढ़े जुकाम, खांसी और सांस के मरीज मौसम में बदलाव और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। ऐसे में गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार व सांस के मरीज बढ़ गए हैं। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि इस समय ओपीडी में 25 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। सावधानी नहीं बरतने के कारण खांसी, जुकाम, बुखार संग सांस रोगी बढ़े हैं। बताया कि सुबह शाम गर्म कपड़े पहने और एसी कूलर का प्रयोग न करें। सांस के मरीज नियमित दवा संग गंभीर इनहेलर का प्रयोग करें। हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब एक किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलाव आया है। आगामी 24 घंटे में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा सामान्य व तेज चलने और औसतन तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 31 अक्तूबर तक बोआई और कटाई का काम रोकें जगदीशपुर। खेतों में कटाई के बाद धान की फसल खुले में पड़ी हुई है। अचानक मौसम का रुख बदलने और बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान रामलाल, श्यामसुंदर और रघुवंश सिंह ने बताया कि अगर बारिश हो गई तो कटे धान का दाना काला पड़ जाएगा, जिससे उसकी कीमत भी घट जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नवनीत कुमार मिश्र ने बताया कि बदले मौसम के बीच किसान धान की कटाई दो-तीन दिनों के लिए स्थगित कर दें। आलू ,चना, मटर, मसूर, सरसों की बोआई 31 अक्तूबर तक न करें। इसके साथ ही गोभी, टमाटर व आलू की फसलों में अभी सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा छठ घाट पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Alwar News: सागर जलाशय में छठ पूजा की धूम, सूर्य उपासना के लिए पर उमड़ा आस्था का सैलाब

28 Oct 2025

कानपुर: भीतरगांव इलाके में मोंथा का असर, छह किमी प्र्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं

28 Oct 2025

कानपुर: भीतरगांव इलाके में हल्की फुवारों से भीगी धान की फसल, कटाई-कुटाई बंद…भारी नुकसान की आशंका

28 Oct 2025

VIDEO: मजदूर के घर में चोरी...दिवाली पर आया था परिवार

28 Oct 2025
विज्ञापन

Rajasthan News: जोधपुर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात, वंदे भारत डिपो विस्तार के लिए दिए 195 करोड़

28 Oct 2025

सोनभद्र में डाला छठ पर घाटों पर जुटे आस्थावान, VIDEO

28 Oct 2025
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न, VIDEO

28 Oct 2025

छठ पूजा के दाैरान दो लोग करंट से झुलसे, VIDEO

28 Oct 2025

Lohaghat: खेल परिषद के उपाध्यक्ष ने निर्माणाधीन स्टेडियम का किया निरीक्षण

28 Oct 2025

कानपुर: भीतरगांव इलाके में बादलों को डेरा, भारी बारिश की आशंका से किसान चिंतित

28 Oct 2025

कानपुर: किसानों पर दोहरी मार, कुम्हड़े के दाम जमीन पर…लागत भी नहीं निकल रही

28 Oct 2025

कानपुर के भीतरगांव में हल्की बारिश से अगेती लाही की बुवाई को मिला बड़ा फायदा

28 Oct 2025

गोरखपुर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया छठ महापर्व

28 Oct 2025

Jodhpur News: महामंदिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

28 Oct 2025

Lohaghat: ऋषेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

28 Oct 2025

नारनाैल के जेठू बाबा जलाशय पर लोगों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

करनाल में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न

28 Oct 2025

कानपुर: पत्नी ने किराएदार संग मिलकर पति को जमकर पीटा, मेडिकल के बाद पुलिस जांच में जुटी

28 Oct 2025

Haldwani: छठ पूजा स्थल पर दिखी संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक, सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुरु हुई छठी माता की पूजा

28 Oct 2025

बांदा: तेज रफ्तार कार 63 KVA ट्रांसफार्मर से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

28 Oct 2025

भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिर दिखा ड्रोन! सर्च ऑपरेशन में मिली 5 किलो 300 ग्राम हेरोइन

28 Oct 2025

जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय का उत्सव, राजपूत सभा ने मनाया गौरवमय दिवस

28 Oct 2025

डोगरा अस्मिता के पुरोधा गुलचैन सिंह चाढक को सांबा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

28 Oct 2025

दुबई में नौकरी का मौका, चिनैनी में शुरू हुआ दो दिवसीय रोजगार मेला

28 Oct 2025

राज्यसभा की तीन सीटों पर जीत का जश्न, नौशेरा में निकाली गई भव्य रैली

28 Oct 2025

स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की अध्यक्षता में मनाई गई सदगुरु देव महाराज की पुण्यतिथि, रासलीला ने बांधा समां

28 Oct 2025

चिनैनी मेन चौक की सड़क बनी खतरे का सबब, लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

28 Oct 2025

छठ...सड़कों से लेकर नदियों और घाटों पर दिखी आस्था, VIDEO

28 Oct 2025

नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर पीएचई कर्मचारियों का जम्मू में जोरदार प्रदर्शन

28 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed