{"_id":"6a784d13cde30a1d7b06fa70","slug":"video-ayathhaya-ka-shajagaja-paecasa-ma-lga-makhayamatara-aaragaya-mal-22-maraja-ka-haii-jaca-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के शुजागंज पीएचसी में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 22 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के शुजागंज पीएचसी में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 22 मरीजों की हुई जांच
अयोध्या के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शुजागंज में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से मरीज उपचार और चिकित्सकीय परामर्श लेने पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
दोपहर 12:35 बजे आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. महबूब आलम मरीजों का परीक्षण करते मिले। उन्होंने बताया कि उस समय तक करीब 22 मरीजों की जांच की जा चुकी थी। पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं अनीशा खातून की चिकित्सक ने जांच की और आवश्यक दवा दी। इसी तरह शुजागंज निवासी मंजू देवी और रागनी तथा हलीमनगर निवासी आशमा और मैजवी बुखार, हाथ-पैर में दर्द समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को लेकर पीएचसी पहुंचीं। चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें भी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
मेले के दौरान मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था भी देखने को मिली। मरीजों के लिए लगाए गए फ्रीजर में ठंडा पानी उपलब्ध था। वहीं पीएचसी के शौचालय की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक मिली।
मेले में फार्मासिस्ट राम किशुन मौर्य, वार्ड ब्वॉय और एएनएम कुमारी अनीता मौजूद रहीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि शुजागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार और दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।