{"_id":"6a2d26d669bdab755606bf7e","slug":"video-ayathhaya-ka-tarana-thana-ma-samathhana-thavasa-ma-aaii-20-shakayata-eka-bha-nasatarata-naha-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के तारुन थाने में समाधान दिवस में आईं 20 शिकायतें, एक भी निस्तारित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के तारुन थाने में समाधान दिवस में आईं 20 शिकायतें, एक भी निस्तारित नहीं
अयोध्या में तारुन थाना परिसर में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी श्रेया की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी 20 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे, लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने सभी फरियादियों की बात सुनकर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
कल्याणपुर छितौना निवासी रामनयन वर्मा ने उपजिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 6 जून को उनकी जमीन की नापी हुई थी। लेखपाल उमेश राणा टीम के साथ सीमा निर्धारित कर खूटा गड़वा दिया था। लेकिन लेखपाल के जाते ही विपक्षी ने खूंटे को उखाड़कर फेंक दिया। इसकी शिकायत तारुन थाने पर की गई थी, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम श्रेया ने कहा कि इस तरह के मामलों में तुरंत मुकदमा दर्ज होना चाहिए, ताकि दबंगों का मनोबल न बढ़े। उन्होंने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
फतेहपुर कमासिन निवासी देवी प्रसाद पांडे समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके चकमार्ग की नापी पूरी हो चुकी है। करीब 30 मीटर पटाई का काम शेष है। एसडीएम ने मौके पर ही बीडीओ को फोन कर सड़क पटाई कराने का निर्देश दिया। किसान ने प्रशासन की त्वरित सुनवाई की सराहना की।
समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस व विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।