{"_id":"6800f7545b11faac4007502a","slug":"video-ayathhaya-ma-9250-karaugdha-sa-haga-parayatana-jana-savathhao-ka-vakasa-savaraga-kaii-taratha-sathal-2025-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 92.50 करोड़ से होगा पर्यटन जन सुविधाओं का विकास, संवरेंगे कई तीर्थ स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 92.50 करोड़ से होगा पर्यटन जन सुविधाओं का विकास, संवरेंगे कई तीर्थ स्थल
रामनगरी अयोध्या में पर्यटन जन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद 92.50 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार का काम कराएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के तीर्थ स्थल गहनाग बाबा, श्रृंगी ऋषि आश्रम, दशरथ समाधि स्थल जैसे प्राचीन और रमणीक स्थलों पर श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है और कुछ पर काम भी शुरू कर दिया गया है। तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष शर्मा ने बनाया कि 92 करोड़ 50 लाख की लागत से पर्यटन जन सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए विकास कार्यों को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अयोध्या में पर्यटक सुविधाओं को बढ़ावा देना प्राथमिकता है। अयोध्या में श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले, इसका प्रयास होगा। तीर्थ विकास परिषद अध्यक्ष ने कहा कि श्रंगार हाट और हनुमानगढी तक स्थायी रूप से शेड लगाया जाएगा। इसमें पंखे लगाए जाएंगे। डिजिटल गैलरी का निर्माण किया जाना है। राजघाट पर एंपी थियेटर और फूड कोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही मिल्कीपुर क्षेत्र के गहनाग बाबा, गोसाईगंज के श्रृंगी ऋषि आश्रम, पूरा के दशरथ समाधि स्थल का भी तीर्थ विकास परिषद की तरफ से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जिले में ऐसे प्राचीन और धार्मिक स्थल जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं, उन सभी स्थलों का सुंदरीकरण किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम ही नहीं अयोध्या जिले के अन्य प्राचीन और रमणीक धार्मिक स्थलों का भी आनंद प्राप्त हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।