{"_id":"698af9583639eeb9ba06410e","slug":"video-ayathhaya-ma-ashavamagha-mahayajania-ka-aayajana-rama-ka-aatharasha-sa-javana-jana-ka-kal-sakhana-ka-btaii-gaii-bta-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अश्वमेघ महायज्ञ का आयोजन, राम के आदर्शों से जीवन जीने की कला सीखने की बताई गई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अश्वमेघ महायज्ञ का आयोजन, राम के आदर्शों से जीवन जीने की कला सीखने की बताई गई बात
अयोध्या में पतित पावनी माँ सरयू नदी के किनारे बालू घाट पर अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में आयोजित नौ दिवसीय सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ में दिल्ली, मुंबई, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित थाईलैंड से आए मातृ भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मातेश्वरी परिवार के संस्थापक सद्गुरु महाराज ने कहा कि संपूर्ण धरा पर आदर्शवादी बनना है तो भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। धन्य है वह धरती जिसने भगवान राम जैसे अवतार को चुना, जिन्होंने अपने आदर्शों की स्थापना के लिए राजपाट त्यागकर वनवास स्वीकार किया।
महाराज ने कहा कि धन्य है लक्ष्मण जैसा भाई, धन्य है मां सीता जो राज नंदिनी होकर भी अपने धर्म के लिए पति के साथ वन चली गईं। हमें अपने जीवन में भगवान राम, लक्ष्मण और मां सीता से सीख लेनी चाहिए। थोड़ा सा कष्ट होने पर हम घबरा जाते हैं और धन के लिए कुछ भी कर डालते हैं। हमें अपने जीवन में माता-पिता के प्रति कर्तव्य, भाई के प्रति कर्तव्य और पति के प्रति कर्तव्य सीखना चाहिए। इसी प्रकार सास-बहू को भी एक-दूसरे के प्रति मां-बेटी जैसा भाव रखना चाहिए। हम सभी उस परम सत्ता की संतान हैं, इसलिए हमें प्रेमपूर्वक रहना चाहिए और हमेशा एक-दूसरे की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।
कार्यक्रम में सुबह पांच बजे ध्यान योग का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी मातृ भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह सात बजे से सामूहिक हवन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। यज्ञ परिसर में एक मुख्य हवन कुंड 24 घंटे अखंड रूप से जल रहा है, जिसमें मातेश्वरी के आचार्य बारी-बारी से आहुति दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।