{"_id":"67e3c29700d5f6f9b30847c6","slug":"video-ayathhaya-ma-bjabhashhanae-sharanae-saha-bl-aaja-ka-masalma-parana-hatha-ha-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में बृजभूषण शरण सिंह बोले- आज के मुस्लिम पुराने हिंदू हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में बृजभूषण शरण सिंह बोले- आज के मुस्लिम पुराने हिंदू हैं
रामनगरी अयोध्या में बुधवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने रामनवमी को लेकर बयान दिया है। कहा कि अयोध्या के लिए चैत्र रामनवमी महत्वपूर्ण पर्व है। यह लाखों वर्षों की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी आते हैं। पिछले वर्ष कुछ ऐसा माहौल बनाया गया था कि लोग ना आएं। इसकी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी।
उन्होंने व्यवस्था में लगे लोगों से अपील की है कि इस वर्ष ऐसा कुछ माहौल ना बन पाए, जिससे कम श्रद्धालु रामनगरी आएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संभल में खुदाई को लेकर दिए बयान पर बृजभूषण शरण सिंह बचते नजर आए। मोदी सरकार द्वारा ईद के मौके पर मुस्लिमों को किट वितरित करने पर कहा कि प्रधानमंत्री को पता है कि आज के मुस्लिम पुराने हिंदू हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जो फैसला लिया है वह सोच समझकर लिया होगा। हम मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। मौलाना कौसर हयात के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ऐसे बयानों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ऐसे लोगों को सरकार सुरक्षा ना दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।