{"_id":"6abfa9a0d46c6c42ae0e17e0","slug":"video-ayathhaya-ma-kara-na-bika-ka-mara-takakara-thapata-ghayal-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में शुक्रवार शाम रुदौली क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी दंपति की बाइक को इनायतनगर में तेज रफ्तार इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र कुमार और उनकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने ऑटो से सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जितेंद्र कुमार शुक्रवार करीब 4:30 बजे पत्नी आरती को बाइक (यूपी 42 बीडी 3857) से लेकर इनायतनगर बाजार स्थित चिकित्सक के पास दवा कराने जा रहे थे। मिल्कीपुर तहसील मोड़ से मुड़ते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपति बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ऑटो से तत्काल सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह भी सीएचसी पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।
क्षेत्राधिकारी पीयूष ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।