{"_id":"698afaca838c16079903afc5","slug":"video-ayathhaya-ma-nal-naramanae-bna-jama-ka-karanae-caga-caraha-para-ghata-thama-raha-rafatara-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नाला निर्माण बना जाम का कारण, चुंगी चौराहे पर घंटों थमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नाला निर्माण बना जाम का कारण, चुंगी चौराहे पर घंटों थमी रही रफ्तार
अयोध्या में अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय के निकट हौसिला नगर स्थित चुंगी चौराहा मंगलवार को नाला निर्माण के चलते भीषण जाम की चपेट में आ गया। निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालात ऐसे रहे कि दोपहिया, चारपहिया के साथ पैदल राहगीरों को भी निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में लोग घंटों तक फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
चौराहा पर नाला निर्माण कार्य सोमवार रात से शुरू हुआ है, जिसके कारण वाहन आपस में उलझते चले गए। इसके चलते चुंगी चौराहा से गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग और टीवी टॉवर चौराहा तक लंबा जाम लगा रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तक सभी जाम में फंसती नजर आई।
जाम लगने की सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर वाहनों को एक-एक कर निकलवाया, तब जाकर करीब घंटों मशक्कत के बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण से पहले यातायात योजना बनाई जाती तो जाम की नौबत नहीं आती।
जाम में फंसे राहगीर अनिल यादव ने कहा कि मैं दवा लेने अस्पताल जा रहा था, लेकिन जाम में फंसकर करीब डेढ़ घंटा लेट हो गया। न तो कोई पुलिसकर्मी थे और न ही कोई दिशा-निर्देश।
स्कूटी सवार सुनीता शर्मा ने कहा कि हर दिन इसी रास्ते से निकलते हैं, लेकिन आज हालात बदतर थे। पहले से कोई सूचना मिले तो यह जाम न लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।