{"_id":"6abf8e9c32f664323004631d","slug":"video-ayathhaya-ma-paemashara-vathayalya-ma-paratabhao-ka-samamana-vathhayaka-bl-yaha-bcaca-gaugdhhaga-naya-bharata-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पीएमश्री विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, विधायक बोले- यही बच्चे गढ़ेंगे नया भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पीएमश्री विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, विधायक बोले- यही बच्चे गढ़ेंगे नया भारत
अयोध्या के तारुन में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तारुन में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और सेवा भाव को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक अभय सिंह ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कक्षा छह की छात्राओं रिमझिम और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। लक्ष्मी, गरिमा और अंशिका ने सरस्वती वंदना की। नौनिहालों की ओर से प्रस्तुत ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन और सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विधायक अभय सिंह ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय केवल इमारतें नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को आकार देने की प्रयोगशाला हैं। यहां पढ़ने वाला हर बच्चा आने वाले कल का निर्माता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा की भावना से जोड़ना जरूरी है।
विधायक की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत 319 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप स्टेशनरी वितरित की गई। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पेन और कॉपी, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को गणित के ज्योमेट्री बॉक्स दिए गए।
कार्यक्रम में शिक्षक नेता राजेश दुबे, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा, शिक्षक सत्येंद्र पाठक, अनाम सिंह, विभा साव, सीमा रानी, सुरेंद्र वर्मा, सुनील प्रताप, नीरज सिंह, पूर्व प्रधान पिंटू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन पंकज निषाद ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।