{"_id":"6a52465ebc6d3962da031c0a","slug":"video-ayathhayavahatha-pathharapanae-abhayana-ka-tahata-paratayaka-btha-para-lgae-jaega-10-pathha-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या:वृहद पौधरोपण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर लगाए जाएंगे 10 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या:वृहद पौधरोपण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर लगाए जाएंगे 10 पौधे
वृहद पौधरोपण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर लगाए जाएंगे 10 पौधे
अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी रविवार को जिले भर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्टी का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण और संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक स्थल पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी, जो पौधों की नियमित देखभाल करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता की गई।
प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पौधरोपण को सामाजिक दायित्व के रूप में निभाएगा और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का प्रयास करेगा।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक भी सहभागिता करेंगे। पौधरोपण के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर विकसित हों। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लेने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की।
चढावा प्रकरण पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय 'बादल' ने कहा कि एसआईटी अपना काम कर रही है। किसी भी दोषी को बक्शा नही जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले तथा राम के अस्तित्व को नकारने वाले समाज में नकारात्मकता तथा अफवाह फैला रहे हैं। मौके पर मीडिया प्रभारी सुशील मिश्र, अमित मिश्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।