Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर छापा, अब अटैच होगी संपत्ति
{"_id":"67bc6d1d4e8937aace063ff8","slug":"video-ayodhya-bugdha-bkayathara-para-nagara-nagama-na-kasa-shakaja-hatal-oura-shapaga-kamapalkasa-para-chhapa-ab-ataca-haga-sapatata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर छापा, अब अटैच होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर छापा, अब अटैच होगी संपत्ति
अयोध्या नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकायदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिन बड़े बकायेदारों ने टैक्स नहीं जमा किया है उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाना शुरू कर दिया है।
सोमवार को नगर निगम की टीम ने रिकाबगंज स्थित शहर के जाने-माने अलका राजे होटल व अलका टावर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर छापा मारा। सहायक नगर आयुक्त ने टीम के साथ छापा मारकर प्रॉपर्टी अटैच करने की चेतावनी दी। अलका राजे होटल व अलका टावर पर लगभग 38 लाख रुपए टैक्स बकाया है।
सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि शहर के जितने भी बड़े बकायेदार हैं, उनके यहां छापे की कार्रवाई की जाएगी। टैक्स न जमा न करने पर उनकी प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ अलका राजे होटल के प्रबंधक राम भुवन तिवारी ने बताया कि टैक्स के बिल में कुछ गड़बड़ी थी, जिसको संशोधित कराया गया था। 15 लाख रुपए टैक्स तुरंत जमा कर दिया गया है। शेष टैक्स जमा करने के लिए मार्च तक का समय दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।