{"_id":"67bc10f093648b24070604a9","slug":"video-in-shamli-armed-miscreants-looted-rs-134-lakh-from-two-liquor-shop-salesmen","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेके के दो सेल्समैन से 1.34 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेके के दो सेल्समैन से 1.34 लाख रुपये लूटे
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:55 AM IST
Link Copied
शामली में झिंझाना के ऊन क्षेत्र में देर रात्रि चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बझेड़ी और गागोर के बीच ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने शराब ठेके के दो सेलमेनों को घेर लिया और पिस्टल के बल पर 1.34 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भाग गए।
पीड़ित विशाल पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी खेड़ी खुशनाम और रामकुमार पुत्र जीवन, निवासी गढ़ी हसनपुर ऊन के शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। ठेके से रविवार देर रात अपनी बाइको से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बझेड़ी और गागोर के बीच पहुंचे, ईंख के खेत से चार बदमाश अचानक निकले और उन पर हमला बोल दिया। एक बदमाश ने पिस्टल तानकर बाइक रुकवाई, जबकि तीन अन्य ने उन्हें घेर लिया। विशाल से ₹87 हजार और रामकुमार से ₹47 हजार लूट लिए। मोबाइल फोन तोड़ दिए ताकि वे पुलिस को सूचना न दे सकें। बाइकों को लॉक कर ईंख के खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वापस ईंख के खेत में घुस गए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और ऊन चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और संभावित सुरागों की तलाश की जायगी।
एसपी रामसेवक गौतम ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।