Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
VIDEO : Shiv devotees gathered in large numbers to perform Jalabhishek in the ancient Mahadev temple in Bijnor
{"_id":"67bc14e39a571cecdc07f4c2","slug":"video-shiv-devotees-gathered-in-large-numbers-to-perform-jalabhishek-in-the-ancient-mahadev-temple-in-bijnor","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में बड़ा प्राचीन महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने उमड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में बड़ा प्राचीन महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने उमड़े शिवभक्त
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:12 PM IST
बिजनाैर के ताजपुर में प्राचीन बड़ा शिव मंदिर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है इस मंदिर पर भक्तों द्वारा सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूर्ण होती रही है शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों का काफी सैलाब उमड़ता है।
ताजपुर स्थित प्राचीन बड़ा शिव मंदिर आस्था का प्रतीक बना हुआ है सदियों पूर्व ताजपुर राजपरिवार द्बारा लगभग पांच बीघा परिसर में बनाये गये इस मंदिर में विशाल शिवलिंग स्थापित है मंदिर के बाहर भगवान शिव जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है प्रतिदिन इस मंदिर पर सुबह पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की काफी भीड़ रहती है। यहां सच्चे मन से भक्तों द्वारा मांगी गई मुरादें पूर्ण होती रही है श्रद्धालु भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तों ने मंदिर परिसर में कई मंदिर बनाकर उसमें संगमरमर की श्रीराम परिवार एवं विष्णु भगवान की मूर्तियां स्थापित कराई है। जबकि इस मंदिर परिसर में विशाल शिवलिंग व भगवान शंकरजी, श्रीराम दरबार, हनुमान जी, मां काली, नंदी, भगवान विष्णु , ब्रह्मचारी महाराज सहित दर्जनों देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर पर शिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में कांवड़ियां जलाभिषेक करते हैं। मंदिर कमेटी वाले कांवड़ियों की सेवा में गर्म पानी व भंडारे की व्यवस्था करते हैं। शिवरात्रि को देखते हुए कमेटी की ओर से मंदिर पर सफाई अभियान जारी है मंदिर को इलैक्ट्रोनिक झालरों से सजाया जा रहा है। इसके साथ बस स्टैंड शिव मंदिर, सैनी धर्मशाला शिव मंदिर,खलियापार शिव मंदिर, बडवान शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों पर सफाई अभियान जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।