{"_id":"67c0274364f398f2d00fe719","slug":"video-ayodhya-mahakabha-ka-paranaehata-ka-btha-ab-ayathhaya-ka-tarafa-ghama-sharathathhalo-ka-ral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: महाकुंभ की पूर्णाहुति के बाद अब अयोध्या की तरफ घूमा श्रद्धालुओं का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: महाकुंभ की पूर्णाहुति के बाद अब अयोध्या की तरफ घूमा श्रद्धालुओं का रेला
महाकुंभ की पूर्णाहुति होने के बाद अब श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या की तरफ घूम गया है। अयोध्या की सभी सीमाओं पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। वहां पर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोका जा रहा है। इसके चलते अयोध्या आने वाले सभी मार्गों पर जाम भी लग रहा है।
प्रयागराज संगम की त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। चाहे वे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा व बिहार के हों या अन्य प्रदेश के, अब सभी का रुख अयोध्या की तरफ है। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी।
इस बार श्रद्धालुओं का धार्मिक स्थल त्रिकोणीय रहा। जो भी श्रद्धालु निकले, वे काशी विश्वनाथ, प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने तीनों धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं पर सरकार की खुलकर तारीफ की। चाहे वह काशी विश्वनाथ हो प्रयागराज हो या फिर अयोध्या, तीनों धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।
बिहार के एक श्रद्धालु ने कहा कि बिहार में भी योगी राज की तरह राज होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से व्यवस्थाएं हैं, वह व्यवस्थाएं बिहार में भी होनी चाहिए। काशी विश्वनाथ के दर्शन, प्रयागराज के त्रिवेणी में डुबकी लगाकर यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या में भी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।