Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: सुहागरात पर संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित जोड़े की मौत, पंखे से लटका मिला दूल्हे का शव
{"_id":"67cd241ba70007f007096edc","slug":"video-ayodhya-sahagarata-para-sathagathha-parasathataya-ma-nava-vavahata-jaugdha-ka-mata-pakha-sa-ltaka-mal-thalha-ka-shava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: सुहागरात पर संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित जोड़े की मौत, पंखे से लटका मिला दूल्हे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: सुहागरात पर संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित जोड़े की मौत, पंखे से लटका मिला दूल्हे का शव
अयोध्या जिले के सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था लेकिन सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई।
दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई घटना से स्तब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।