{"_id":"6814b624e595a32e5a0f4116","slug":"video-rajayapal-aanathabna-patal-na-rashhataraya-atara-kashha-vashavavathayalya-khal-mahatasava-ka-kaya-shabharabha-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेल महोत्सव का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेल महोत्सव का किया शुभारंभ
रामनगरी अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी क्रीड़ा परिसर में 22वें अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मशाल जलाकर इसका शुभारंभ किया। सभी टीमों ने मार्च पास्ट करते हुए कुलाधिपति को सलामी दी।
इस दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल दो प्रकार के होते हैं। पहला राजनीतिक खेल का मैदान और दूसरा शारीरिक खेल का मैदान। इन दोनों खेलों में आपको तय करना है कि कौन सा खेल आपको पसंद है।
विश्वविद्यालय में होने वाले प्रत्येक खेल प्रतियोगिताओं में 40 प्रतिशत महिलाएं भी प्रतिभाग कर रहीं हैं, जो हम सभी के लिए खुशी की बात है। दीक्षांत समारोह में 80 प्रतिशत महिलाएं मेडल हासिल कर रहीं हैं। हर क्षेत्र में महिला और पुरुष दोनों को आगे आना होगा। जो खेलेगा, वही खिलेगा और आप सभी को खिलना है, देश को आगे बढ़ाना है। भारत को विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
कुलाधिपति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की शुरुआत की, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। राज्यपाल ने कहा कि सेना में भर्ती होना है, देश को आगे बढ़ते हुए देखना है तो खेलना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक विश्वविद्यालय से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के इंटर तक के बच्चों में खेलकूद प्रतियोगिता कराएं। इससे हमारा भारत सशक्त बनेगा और आगे बढ़ेगा। कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई। इस राष्ट्रीय खेलकूद महोत्सव में 24 राज्यों से 56 कृषि विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।