{"_id":"6a39116959ce2d86c50edc18","slug":"video-rama-mathara-thana-parakaranae-para-taja-narayanae-bl-thashha-khatha-jaca-kasa-karaga-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर दान प्रकरण पर तेज नारायण बोले- दोषी खुद जांच कैसे करेंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर दान प्रकरण पर तेज नारायण बोले- दोषी खुद जांच कैसे करेंगे?
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी नेता तेज नारायण पांडेय (पवन पांडेय) ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मीडिया से बातचीत में राम मंदिर की दान पेटिका से जुड़े कथित अनियमितता के मामले पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस प्रकरण की जानकारी पहले इसलिए मिली क्योंकि भगवान राम ने स्वयं उन्हें जानकारी दी।
एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं दोषी हैं, वे निष्पक्ष जांच कैसे कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडेय ने कहा कि यदि इतनी बड़ी घटना हुई है तो यह पूरे तंत्र और व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। कारसेवकों पर गोलीकांड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने गोली चलवाई, आज वही लोग मंदिर निर्माण व्यवस्था में महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।