{"_id":"6a2bf24c54b6c9a2f20cc627","slug":"video-rama-mathara-thana-rasha-mamal-ma-saraya-paratapa-shaha-bl-jaca-tarasata-kara-raha-ha-sarakara-naha-kara-raha-hasatakashhapa-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर दान राशि मामले में सूर्य प्रताप शाही बोले- जांच ट्रस्ट कर रहा है, सरकार नहीं कर रही हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर दान राशि मामले में सूर्य प्रताप शाही बोले- जांच ट्रस्ट कर रहा है, सरकार नहीं कर रही हस्तक्षेप
अयोध्या में राम मंदिर दान राशि विवाद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आंतरिक मामला है। ट्रस्ट ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई अपनी नियमावली के अनुसार करेगा।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इस मामले को लेकर पूरी तरह सजग और सतर्क है। किसी भी श्रद्धालु की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। यदि कहीं कोई कमी या अनियमितता है तो उसकी जांच की जा रही है।
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक स्वायत्त (स्वशासी) संस्था है। ट्रस्ट भारतीय ट्रस्ट कानून के तहत पंजीकृत स्वतंत्र संस्था है। सरकार फिलहाल इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रही है, क्योंकि यह ट्रस्ट का विषय है। यदि ट्रस्ट सरकार से किसी सहायता या कार्रवाई की अपेक्षा करेगा तो सरकार उस पर विचार करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।