{"_id":"6a2bdf46da9ac7bc540c92cf","slug":"video-video-parava-makhayamatara-ka-bta-para-aapatatajanaka-sashal-madaya-pasata-ka-khalfa-athhavakata-sabha-na-tha-taharara-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ अधिवक्ता सभा ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ अधिवक्ता सभा ने दी तहरीर
समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
अधिवक्ता लालबहादुर शुक्ल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 10 जून से फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अदिति यादव के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणियां पोस्ट की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां महिला सम्मान के विरुद्ध हैं व इससे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और सभ्य समाज में आक्रोश व्याप्त है।
तहरीर में विवादित पोस्टों की जांच कर उन्हें सोशल मीडिया से हटवाने व दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान समाजवादी अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।