बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू के बढ़ते जलस्तर से अयोध्या के कैथी में कटान तेज, धान की फसल नदी में समाई

सरयू के बढ़ते जलस्तर से अयोध्या के कैथी में कटान तेज, धान की फसल नदी में समाई

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:37 PM IST
सरयू के बढ़ते जलस्तर से अयोध्या के कैथी में कटान तेज, धान की फसल नदी में समाई
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद तहसील क्षेत्र के कैथी गांव में नदी का कटान तेज हो गया है। कटान के चलते किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल नदी की धारा में समाने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक करीब 70 मीटर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल नदी में समा चुकी है। कटान बढ़ने से किसानों में अपनी फसल और खेतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी खेतों की ओर बढ़ने के साथ ही किनारों की मिट्टी कटकर नदी में गिर रही है। इससे खेतों का रकबा लगातार कम हो रहा है। किसानों ने मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन कटान के कारण फसल बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है। यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में और अधिक कृषि भूमि व फसल नदी की धारा में समाने की आशंका है। कैथी गांव निवासी लल्ला ने आरोप लगाया कि गांव में ग्रामीणों के आवागमन के लिए सरकारी नावों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेतों में कटान शुरू हो चुका है और किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया है।सरयू नदी के कटान होने से लगभग 70 मीटर धान की फसल नदी में समा चुकी है।उन्होंने प्रशासन से तत्काल मौके पर टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सरयू के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी किनारे रहने वाले परिवारों में भी दहशत का माहौल है। किसानों को लगातार इस बात की चिंता सता रही है कि कटान बढ़ने पर उनकी बची हुई फसल और खेत भी नदी की धारा में समा सकते हैं। ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए बचाव कार्य कराने तथा आवश्यकता के अनुसार नाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। तहसीलदार विजय गुप्ता ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर प्रशासन की नजर है। संबंधित क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेकर फसल और कृषि भूमि के नुकसान का आकलन कराया जाएगा। प्रभावित किसानों की क्षति का नियमानुसार परीक्षण कराकर पात्र किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास जारी

VIDEO: खंदारी में कांवड़ को लेकर हंगामा, मार्ग जाम; पुलिस से नोकझोंक, डाक कांवड़ लेकर गोल चक्कर लगा रहे भक्त

17 Aug 2026

लखनऊ: सीएम आवास की तरफ बढ़ीं छात्राएं, रास्ते में रोकने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं

17 Aug 2026

लखनऊ: छात्राओं का आरोप खाने पीने की ऊचित व्यवस्था नहीं, शिक्षक क्लास नहीं आते

17 Aug 2026

लखनऊ: पुलिस ने बलपूर्वक छात्राओं का प्रदर्शन खत्म करने की कोशिश की, सीएम आवास की तरफ बढ़ीं छात्राएं

17 Aug 2026
विज्ञापन

अयोध्या: सावन के तीसरे सोमवार पर प्राचीन शेषावतार मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

17 Aug 2026

चंडीगढ़ में बूंदाबांदी से बदला माैसम

विज्ञापन

लखनऊ: छात्राओं के प्रदर्शन से लखनऊ-हरदोई रोड पर लगा लंबा जाम, बेटियां बोली हमें न्याय चाहिए

17 Aug 2026

लखनऊ: सीएम से मिलने के लिए अड़ी छात्राएं, लगा लंबा जाम, कहा- हमें मिलते हैं गंदे कपड़े

17 Aug 2026

कोटकपूरा में झूलन महोत्सव पर भक्तिमय हुआ श्री राधा कृष्ण मंदिर

17 Aug 2026

लखनऊ: शिक्षकों की कमी के चलते धरने पर छात्राएं, सीएम योगी को बुलाने की मांग, एक बच्ची हुई बीमार

17 Aug 2026

नागपंचमी और सावन के सोमवार पर चंडीगढ़ के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

कानपुर: सावन के तीसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में गंगाजल से हुआ जलाभिषेक

17 Aug 2026

Ujjain: उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भांग से हुआ आकर्षक शृंगार

17 Aug 2026

लखनऊ: शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए बारिश के बीच धरने पर बैठीं छात्राएं, जानिए मामला

17 Aug 2026

कानपुर: बिठूर गंगा में डूबे दो मौसेरे भाई, तलाश में जुटी जल पुलिस

17 Aug 2026

बाराबंकी: नागपंचमी और सावर सोमवार पर लोधेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात से जलाभिषेक जारी

17 Aug 2026

कानपुर: सावन के तीसरे सोमवार पर बिठूर के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान को जुटे श्रद्धालु

17 Aug 2026

वन्देमातरम के सम्मान में युवा भाजपा का कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन, बीच सड़क खड़े होकर वन्देमातरम का गायन किया

17 Aug 2026

जहरीले सांप ने डसा: दो घंटे में 150 थप्पड़ और 15 एंटी वेनम ने बचाई युवक की जान

17 Aug 2026

बांदा: न्यायिक अभिरक्षा से भागा 25 हजार का इनामी बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार

16 Aug 2026

नोएडा मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन के बीच बन रहा स्काईवॉक

16 Aug 2026

फतेहाबाद: नशा तस्करों के खिलाफ निकाला गया कैंडल मार्च

16 Aug 2026

कानपुर: मामी से इश्क के विरोध में मामा को मारने के लिए खरीदा तमंचा, चेकिंग में गिरफ्तार

16 Aug 2026

VIDEO: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

16 Aug 2026

फतेहाबाद: भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

16 Aug 2026

जींद: वंदे मातरम गीत के दौरान सोनिया गांधी के खड़गे को कुर्सी देने पर बिफरी भाजपा, कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष

16 Aug 2026

Meerut: सीसीएसयू में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, रंगारंग कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

16 Aug 2026

Meerut: शाइनिंग स्टार क्लब ने मनाया तीज उत्सव, देशभक्ति की भी दिखी झलक

16 Aug 2026

Meerut: "वंदे मातरम्" गीत बंद कराने पर सियासी संग्राम, भाजपाईयों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाया वंदे मातरम्

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed