{"_id":"687f6c611363780faa0c3b09","slug":"video-video-aayashha-matara-na-kaya-hamayapatha-ka-janaka-sara-hanamana-ka-paratama-ka-anavaranae-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आयुष मंत्री ने किया होम्योपैथी के जनक सर हैनिमैन की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आयुष मंत्री ने किया होम्योपैथी के जनक सर हैनिमैन की प्रतिमा का अनावरण
प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक डिग्री कॉलेज में होम्योपैथी के जनक सर हैनिमैन की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. हैनीमैन एलोपैथिक के डॉक्टर थे और उन्होंने होम्योपैथ विधा की खोज की।
जर्मनी के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय दुनिया में अगर कोई देश है तो वह भारत है, जहां पर होम्योपैथिक विधा का इस्तेमाल होता है। यह दवा सस्ती होती है और कारगर होती है। होम्योपैथिक दवा जादू की तरह काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में और 2017 में उत्तर प्रदेश में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष मंत्रालय बनाया, जिसमें आयुर्वेद होम्योपैथिक, यूनानी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी विधा शामिल हैं। इसमें होम्योपैथिक एक महत्वपूर्ण विधा है।
आयुष मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 19 राजकीय मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें नौ मेडिकल कॉलेज पहले से होम्योपैथी के थे। एक नया मेडिकल कॉलेज बनारस में खोला गया है। अयोध्या में पहले से ही होम्योपैथिक महाविद्यालय है। अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार है, इसका बहुत जल्द ही उद्घाटन होने जा रहा है। पवित्र सावन माह के सवाल पर आयुष मंत्री ने कहा कि सावन माह अध्यात्म का विषय है। भगवान शिव हमारे लिए सबके लिए आस्था के केंद्र हैं।
जीवन की सुरक्षा एक स्वस्थ एक निरोग जीवन की कामना सर्व भवंति सुखनः सर्व भवन्तु निरामया जो कामना है हमारे यहां जो इलाज की पद्धतियां हैं वह सनातन और वेद से लेकर होम्योपैथिक और यूनानी से लेकर सभी विधाओं का देश में लाभ मिले, तभी भारत निरोग रहेगा। प्रधानमंत्री का जो सपना है आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत वह साकार हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।