{"_id":"6836eaacfa87efb5ad0b1858","slug":"video-video-ayathhaya-12-bgha-jamana-ma-hasasa-na-thana-para-bha-na-sasara-ka-bka-oura-gaugdhasa-sa-katava-dal-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या : 12 बीघा जमीन में हिस्सा न देने पर बहू ने ससुर को बांके और गड़ासे से कटवा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या : 12 बीघा जमीन में हिस्सा न देने पर बहू ने ससुर को बांके और गड़ासे से कटवा डाला
तारून क्षेत्र में 12 बीघा जमीन रिटायर्ड अमीन की बांके और गड़ासे से काट कर की गई हत्या का कारण बन गई। खुद बहू ने 12 बीघा जमीन में हिस्सा न देने पर अपने चचिया ससुर की बेरहमी से हत्या करवा दी। इतना ही नहीं अपने बेटे और उसके दोस्तों से ही इस वारदात को अंजाम करवाया।
तारून पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी बहू कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी कृष्णावती के बेटे अरविंद यादव व आदर्श सिंह को कस्टडी में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना तारून के बारा गांव में 19 मई को ट्यूबवेल पर सो रहे कर्मराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
मृतक के पुत्र दिनेश ने अपनी चचेरी भाभी कृष्णावती, उसके पुत्र अरविंद यादव, पुत्र के दोस्त आलोक तिवारी व आदर्श सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कृष्णावती व उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अरविंद यादव और आदर्श सिंह को भी पुलिस कस्टडी में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कृष्णावती के ससुर से मृतक करमराज यादव ने 12 बीघे जमीन बैनामा करवा ली थी। जब कृष्णावती के ससुर की मौत हो गई तो कृष्णावती मृतक कर्मराज यादव से अपना हिस्सा मांगने लगी लेकिन कर्मराज यादव ने हिस्सा देने से मना कर दिया। इसके बाद कृष्णावती और उसके पुत्र अरविंद यादव ने हत्या का प्लान बना लिया।
अरविंद यादव ने अपने दो दोस्तों के साथ ट्यूबवेल पर सो रहे रिटायर्ड अमीन करमराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कृष्णावती के बेटे अरविंद यादव और आदर्श सिंह को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।