{"_id":"6804ef3375f394bf4905481b","slug":"video-video-ayathhaya-gayana-vathana-oura-nataya-ka-taravanae-ka-saramaya-paravaha-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या : गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी का सुरमयी प्रवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या : गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी का सुरमयी प्रवाह
जेबीए सभागार में भारतीय शास्त्रीय संगीत की रस वर्षा में श्रोता सराबोर हो गए। पहले डॉ. मन्नू यादव व साथी कलाकरों की बिरहा प्रस्तुति ने सबका मन मोहा, फिर पं. रितेश मिश्र और रजनीश मिश्र की युगल गायकी ने दर्शकों को रोमांचित किया तो अंत में प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन के पैरों की थाप पर पूरा सभागार झूमने पर मजबूर हो गया।
मौका था स्पिक मैके की तरफ से आयोजित प्रदेश सम्मेलन का। सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत डॉ. राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में नाद योग के अभ्यास से हुई। इसके बाद प्रख्यात लोक गायिका सुनंदा शर्मा ने भोरहरी की मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्होंने राग भैरवी में टप्पा की प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह सबसे जटिल तानों में गायी जाने वाली विशेष विधा है। ओडिसी नृत्यांगना लिप्सा सतपथी ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। प्रसिद्ध सिने स्टार रजित कपूर ने अपनी फ़िल्म 'गांधी' पर विश्लेषणात्मक चर्चा करते हुए दर्शकों से संवाद किया।
जेबीएनएस समिति की निदेशक व प्रख्यात शिक्षाविद मंजुला झुनझुनवाला ने बताया कि लगभग 250 छात्रों, शिक्षकों व संगीत रसिकों का एक साथ आतिथ्य स्वीकार करना सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन दुर्लभ होते हैं, जहां प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला एवं संस्कृति के बारे में सूक्ष्म जानकारी दी जाए।
अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनने का अवसर उपलब्ध हो और साथ ही छात्रों को अपने गुरुओं के सानिध्य में रहते हुए एक नियमित व अनुशासित दिनचर्या अपनाने का प्रशिक्षण दिया जाए। समन्वयक बबिता ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा सिंह, एसपी मिश्र, वैशाली सिंह, डॉ. राजेश और वंदना मिश्रा के संयुक्त निर्देशन में जेबीए के छात्र अथर्व, तिश्या, रमन व आद्विक ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।