{"_id":"69ca6d1641969d2897076704","slug":"video-video-ayathhaya-ka-rajarava-palsa-lisa-ma-rana-fara-ipavaramata-ka-haaa-aayajana-esaesapa-na-kaya-shabharabha-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइंस में रन फॉर इंपावरमेंट का हुआ आयोजन, एसएसपी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइंस में रन फॉर इंपावरमेंट का हुआ आयोजन, एसएसपी ने किया शुभारंभ
अयोध्या में नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइंस में रन फॉर इंपावरमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जीजीआईसी की छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जिसमें बच्चियों को दमखम दिखाने का मौका मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। 100 मीटर दौड़ में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और महिला सहायता केंद्रों के बारे में भी जागरूक किया गया। एसएसपी ने अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है और उनके स्वावलंबन से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।